राजनीति की बिसातें दिखाती है 'सिटी ऑफ ड्रीम्स 2'


 वेब सीरीज 'सिटी ऑफ ड्रीम्स सीजन 2', डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हो गई है। पिछले सीजन में जहां महाराष्ट्र की सत्ता के लिए भाई और बहन आमने सामने दिखे थे तो वहीं इस सीजन में पिता और बेटी के बीच में राजनीतिक बिसातें सजीं देखने को मिलती हैं। 

'सिटी ऑफ ड्रीम्स' के पहले सीजन में भाई और बहन आमने सामने थे, जहां पूर्णिमा गायकवाड़ (प्रिया बापट) राजनीति के दलदल में फंसकर भाई आशीष राव गायकवाड़ (सिद्धार्थ चंदेरकर) को मौत की नींद सुला देती हैं। हालांकि ऐसा करने और होने के पीछे भी काफी उथल पुथल देखने को मिलती है। दूसरे सीजन में कहानी इसके बाद आगे बढ़ती है, जहां पूर्णिमा महाराष्ट्र की मुख्यमंत्री हैं और उनके पिता अमेय राव गायकवाड़ (अतुल कुलकर्णी) न सिर्फ अपने बेटे की मौत का बदला लेना चाहता है, बल्कि अपनी खोई हुई सत्ता भी वापस पाना चाहता है। इस कहानी में वसीम खान (एजाज खान), जगदीश गौरव (सचिन पिलगांवकर) सहित अन्य किरदार न सिर्फ राजनीति बल्कि बाप- बेटी की लड़ाई में अपना अपना किरदार निभाते हैं।