नगांव से रवीन्द्र शाह की रिपोर्ट
जेसीआई नगांव शाखा ने प्रयास कार्यक्रम के तहत जिले के रेंगबेंग में स्थित एकल विद्यालय में खाद्य सामग्री का वितरण कर अपने सामाजिक दायित्व का निर्वहन किया । प्रयास कार्यक्रम की संयोजिका विनीता खाटुवाला ने कोषाध्यक्ष स्नेहा सुराना के साथ उक्त कार्यक्रम को सफलता से संपन्न किया।
एकल विद्यालय की महिलाओं के लिए सैनेट्री पैड और खाद्य सामग्री का वितरण किया।एकल विद्यालय की सरिता बुधिया और सुधा अग्रवाल ने जेसीआई के इस कार्यक्रम की सराहना की। इस कार्यक्रम को सफलता के साथ संपन्न करने के लिए जेसीआई की अध्यक्ष इशिका अग्रवाल और सचिव करण अग्रवाल ने कार्यक्रम की संयोजिका विनीता खाटुवाला और कोषाध्यक्ष स्नेहा सुराना को धन्यवाद दिया।
स्थानीय लोगों ने भी जेसीआई के ऐसे लोकहित कार्यों की प्रशंसा की। जेसीआई के सदस्यों का कहना है कि इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन करके हमें अथाह शांति और संतुष्टि मिलती है।
