असम मुठभेड़ में मारा गया उग्रवादी नेता जैक्सन रोंगहांग


 असम के कार्बी आंगलोंग जिले में शुक्रवार को पुलिस के साथ मुठभेड़ में नवगठित विद्रोही संगठन कार्बी डेमोक्रेटिक लिबरेशन फ्रंट (केडीएलएफ) के स्वयंभू अध्यक्ष जैक्सन रोंगहांग को मार गिराया गया।

पुलिस ने कहा कि रोंगहांग 10 दिसंबर को तीन निर्माण श्रमिकों के अपहरण में कथित रूप से शामिल था।

एक अमरज्योति टेरांग को हाल ही में गांव में एक पुल के निर्माण स्थल से तीन श्रमिकों के अपहरण के मामले में रोंगमोनवे से गिरफ्तार किया गया था और उसके सुराग के आधार पर अपहरण में शामिल होने वाले तीन अन्य लोगों की पहचान की गई थी। बंधकों में से एक को बचा लिया गया जबकि शेष दो निर्माण श्रमिकों का पता नहीं चल पाया है।

गांव के पास जंगलों में रोंगहांग की मौजूदगी की सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया और सुबह पुलिस और उग्रवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में रोंगहांग घायल हो गया। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने कहा कि मारे गए उग्रवादी के पास से एक पिस्तौल, कई कारतूस और कुछ दस्तावेज जब्त किए गए हैं।