नगांव में बाबा रामदेव का जम्मा जागरण का आयोजित


  नगांव से रवीन्द्र शाह की रिपोर्ट 

नगांव में बाबा रामदेव का जम्मा जागरण रामदेव रुणिचावाले का जम्मा जागरण उत्सव कल भादव दशमी को पूरी श्रद्धा भक्ति के साथ नगांव में संपन्न हुआ। श्री श्री बाबा रामदेव भक्त संगम ने श्री जैन श्वेतांबर तेरापंथी भवन में इसका आयोजन किया। दिव्य ज्योति का प्रज्वलन करने के साथ ही भव्य रुप से फूलों की पंखुड़ियों से सजे दरबार में पूजा सर्वप्रथम पूजा अर्चना कार्यक्रम के मुख्य यजमान  अजीत- शर्मिला महेश्वरी द्वारा संपन्न करवाई गई और उसके पश्चात जगदीश- उषा धुत, विनोद-अंजू गुजरानी और नवरतन-ममता बोकड़िया ने सपत्नीक पूजा अर्चना में भाग लिया। इसके बाद मुख्य आकर्षण का केंद्र रहने वाले जम्मा जागरण का श्री गणेश

जाने-माने भजन गायक जरनैल सिंह द्वारा किया गया। प्रसिद्ध भजन गायक बद्री व्यास और पल्लवी दास  की  युगलबंदी में कार्यक्रम में पूरा भक्तिमय संचार हुआ। "खम्मा खम्मा ओ बाबा रुणिचे रा धनिया"के साथ "म्हारो हेलो सुणो जी रामापीर" के जयकारे से समूचा भवन गुंजायमान हो उठा। भक्तों में रक्षा कवच के साथ प्रसाद  का वितरण किया गया और लोगों ने अपनी-अपनी श्रद्धा की हाजिरी बाबा के दरबार में लगाई। कार्यक्रम के दौरान संगम के अध्यक्ष अजीत महेश्वरी, उपाध्यक्ष जगदीश धूत, सचिव विनोद गुजरानी और संगम के सदस्य अरुण नागरका,पवन झंवर, मुकेश पोद्दार के साथ संगम से जुड़े समाजसेवियों और भक्तों की उपस्थिति के बीच विख्यात भजन गायक बद्री व्यास का धार्मिक परंपरा के अनुसार उनको भाषा संस्कृति की सेवा के लिए मोमेंटो प्रदान करने के साथ असमिया संस्कृति के अनुरूप फूलाम गामोछा पहनाकर सम्मान किया गया। ठेठ राजस्थानी संस्कृति से जुड़े भजनों के इस कार्यक्रम में बद्री व्यास और उनके सहयोगियों ने एक से बढ़कर एक अपने भजनों की शानदार प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत के दौरान समाजसेवी स्वर्गीय कमल आलमपुरिया के निधन पर एक मिनट के मौन प्रार्थना किया गया।  कार्यक्रम को सफल बनाने में अजीत महेश्वरी,जगदीश धूत,विनोद गुजराणी,मुकेश पोद्दार,अरुण नागरका,सुरेश शर्मा के साथ सभी भक्तों का योगदान सराहनीय रहा।अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किए गए।