मधुवन एजूकेशनल बुक्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सरला बिरला ज्ञान ज्योति, गुवाहाटी के हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डेजी शर्मा, संस्कृति द गुरुकुल की विभागाध्यक्ष सोनिका रॉय तथा सेंट स्टीफेंस के शिक्षक विजय श्रीवास्तव को हिंदी शिक्षण को विशिष्ट, प्रगतिशील एवं रचनात्मक बनाने में योगदान देने हेतु गत 14 सितंबर को हिंदी दिवस के अवसर पर 'हिन्दी हैं हम' कार्यक्रम के तहत दिल्ली के पी. एच. डी. चैंबर आफ कामर्स के प्रेक्षागृह में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एक एक सर्टिफिकेट और सम्मान पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शैलेश लोढ़ा तथा उनकी धर्मपत्नी भी उपस्थित थीं।
सरला बिरला ज्ञान ज्योति के प्रिंसिपल डॉ दिगंत हलदर ने इस प्रकार के कार्यक्रम की सराहना की तथा सभी शिक्षकों को बधाई दी।
