दीनेश प्रसाद ग्वाला स्मृति पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया


 सिलचर से मदन सिंघल की रिपोर्ट 

हिन्दी भवन में बराक हिन्दी साहित्य समिति द्वारा दीनेश प्रसाद ग्वाला स्मृति पुरस्कार प्रदान समारोह का आयोजन किया गया। समिति के उपाध्यक्ष बाबुल नारायण कानू की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में  लखीपुर के पूर्व विधायक राजदीप ग्वाला,पैलापुल नेहरू कालेज के अध्यापक डा शुभजीत चक्रवर्ती, समाज सेवी महावीर प्रसाद जैन, पूर्व उपाध्यक्ष कुंजबिहारी ग्वाला, शिक्षाविद लक्ष्मी निवास कलवार, ओबीसी एसोसिएशन कछाड़ के चेयरमैन सुबचन ग्वाला मंचासीन थे ।दीप प्रज्वलन के बाद सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ हुआ।अध्यक्ष द्वारा स्वागत भाषण के बाद अतिथिगणों का भाषण हुआ।सह सचिवअपर्णा तिवारी और कमला सोनार ने सरस्वती वंदना और पूर्व सांस्कृतिक सचिव अनूप पटवा ने गीत प्रस्तुत किये।

इस समारोह में माध्यमिक, उच्च माध्यमिकव रैंक होल्डर,स्नातक, स्नातकोत्तर व गोल्ड मेडलिस्ट,सीए, पीएचडी उत्तीर्ण कुल १४० विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

इस समारोह में अलग से भी एम ए हिन्दी के विद्यार्थियों को सूरजभान खण्डेलवाल स्मृति पुरस्कार और माध्यमिक के विज्ञान विषय के लिए दो विद्यार्थियों को सत्य नारायण कलवार स्मृति पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस समारोह को सफल व सार्थक बनाने के लिए महासचिव दुर्गेश कुर्मी, कोषाध्यक्ष बंशीलाल भाटी, पूर्व उपाध्यक्ष अरुण कुमार महतो,प्रचार सचिव लालन प्रसाद ग्वाला,कार्यालय सचिव प्रमोद जायसवाल ने सहयोग किया।  बिन्दु सिंह और हरीश काबरा ने समारोह का संचालन किया। विशिष्ट जो उपस्थित थे वे हैं अबनी लाल कुर्मी,रबिनुनिया,सीमा कुमार,सांवरमल काबरा, मनोज शाह,जयप्रकाश सिंह,सुरेश बड़ाइक,मदन मोहन कोईरी, विश्वजीत प्रजापति,देवव्रत वर्मा,हरद्वार ग्वाला,सुब्रोतो सेन,श्यामा प्रसाद कानू,मदन लाल ग्वाला, अमित बर्मन,संजय कमलापुरी,उर्मिला कानू,वीना देवी अग्रवाल,मंजु कानू,पुष्पा रानी कोईरी,चन्द्रशेखर अग्रहरि और अन्य। राष्ट्र गीत के बाद समारोह की समाप्ति हुई।