सिलचर में अग्रवाल सेवा समिति की आम बैठक आयोजित हुई


 सिलचर से मदन सिंघल की रिपोर्ट 

अग्रवाल सेवा समिति की आम बैठक वनबन्धु परिषद सभागार में आयोजित हुई.अध्यक्षता हनुमान जैन ने करते हुए सभी सदस्यों को आने वाले सभी कार्यक्रमों में दिनरात काम करने के लिए आग्रह किया. महासचिव सैलेश पाटोदिया ने आगामी डांडिया नाईट की प्रगति पर संतोष जताया. चर्चा के लिए एजेण्डा प्रस्तुत किया.

विभिन्न चर्चाओं में उपस्थित सदस्यों ने हिस्सा लेते हुए  सभी उत्सव धूमधाम से मनाने पर सहमति जताई.

अग्रसेन जयंती के दिन 26 सितम्बर को अग्रसेन भंडारा नृसिंह अखाड़ा में करने का निर्णय लिया. संयोजक गिरजा शंकर अग्रवाल पुर्व अध्यक्ष को बनाया गया.16 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाने के लिए अमित गोयल को संयोजक तथा 30 अक्टूबर को दीपावली मिलन मनाने के लिए अजय सरावगी को संयोजक बनाया गया.

रोहन अग्रवाल नागपुर निवासी जो लगातार दो साल से पैदल भारत का भ्रमण करते हुए लोगों को प्लास्टिक के उपयोग से होने वाले नुक्सान से जनता को जागरूक करने के लिए शिलचर पधारे उन्हें उतरीय, महाराजा अग्रसेन प्रतिमा तथा उपहार देकर सम्मानित किया गया. रोहन अग्रवाल ने अग्रवाल सेवा समिति का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मान एवं आशीर्वाद से मुझे ओर अधिक उर्जा मिलेगी.

रक्तदान शिविर डांडिया नाईट दुर्गा पूजा में जलसेवा सहित विभिन्न मुद्दों पर समीक्षा की गई.