मेधावी छात्र-छात्राओं की सम्मान सभा आयोजित की गई


 नगांव से रवीन्द्र शाह की रिपोर्ट 

मेधावी छात्र-छात्राओं का एक सम्मान सभा नगर के परीक्षा गिरी में आयोजित किया गया। मिली जानकारी के अनुसार रुक्मिणीनगर प्रेक्षागृह में केंद्रीय विद्यालय  के अभिभावक समिति द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं का एक सम्मान सभा आयोजित किया गया। माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं और बारहवीं 2022 में 100 में से 80 प्रतिशत  से अधिक पाने वाले विश्वदीप मजूमदार, देवजीत मित्र, अनुष्का नाथ, पौसल भट्टाचार्य, निहारिका चौधरी, मार्क हजारीका नंदीका स्वर्गियरी, कुसुम जोशी, नैनीका स्वर्गियरी संप्रीति दे ,श्रुति देव राय, हिमाश्री बोरा, विदिशा खाटनियार, स्मृति विश्वास कृष्टि कंकणा तालुकदार, हर्षिता मेधी, जुरी प्रिया बोड़ो, सृष्टि देव, शाहिद हक, मृगांक बेजबरुआ, तन्मय चक्रवर्ती आदि 21 मेधावी छात्र-छात्राओं का फुलाम गामोछा, मानपत्र और प्रतीक चिह्न से सम्मानित किया गया। सम्मान सभा में भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त आयुक्त सचिव तथा विशिष्ट साहित्य का थानेश्वर मालाकार मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित होकर अपने विचार दिए। इस कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र द्वारा मान्यता प्राप्त अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एंबेसडर संगठन के महासचिव डॉ. हरेश्वर सैकिया की उपस्थिति में छात्र छात्राओं को कैरियर गाइडेंस विषय में मनमोहक विचार प्रदान दिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्रों के सामूहिक गीत "वी सेल ओवर कम" से हुई और नृत्यांगना नीलांजना बेजबरुआ के सत्रिया और रचनात्मक नृत्य और जवास्की भारद्वाज के दिलचस्प कथक नृत्य ने सबको प्रभावित किया। अंतर्राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता योग नर्तक स्नेहशिखा दास और त्रिदीप कुमार बर्मन ने कलात्मक एकल और समूह योग नृत्य का प्रदर्शन किया ।योग के लिए स्नेहा शिखा दास और त्रिदीप कुमार बर्मन और नृत्य के लिए नीलांजना बेजबरुआ और जवास्की भारद्वाज को पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन गार्जियन बस समिति के सलाहकार धनंजय तालुकदार ने किया।इस कार्यक्रम में खानापाड़ा गार्जियन बस समिति के सलाहकार और अधिवक्ता जीवन ज्योति शर्मा और जाह्नवी भट्टाचार्य, समिति के अध्यक्ष और सचिव कमल कृष्ण दास और दिगंबर बर्मन के साथ ही करीब सैकड़ों अभिभावक और छात्र छात्रा इस सम्मान सभा में उपस्थित थे और कार्यक्रम का समापन जातीय संगीत से हुआ।