सिलचर से मदन सिंघल की रिपोर्ट
श्री नृसिंह अखाड़ा मंदिर में स्थित नवनिर्मित श्याम बाबा मंदिर को मंजू रामगोपाल बजाज दंपति द्वारा भव्य श्रृंगार एवं बागा आयोजन के साथ मंदिर को फुलों से सजाया गया.
श्री श्याम भक्त मंडल के पदाधिकारियों एवं शहर के स्थानीय गायकों ने भजन कीर्तन किया.
बजाज परिवार को पंडित मदन झा द्वारा विधी विधान से पूजन करवाया गया . उपस्थित भक्तों ने भी पूजन किया. पुजारी अर्नेश मिश्रा ने आरती की. सभी भक्तों में प्रसाद वितरित किया गया.
आगामी पूर्णिमा को अग्रतला के अशोक कुमार बगङिया की तरफ से भंडारा लगाया जायेगा.
