समाजसेवी कमल आलमपुरिया का निधन, विभिन्न संगठनों ने जताया शोक


 नगांव से रवीन्द्र शाह की रिपोर्ट 

नगांव के युवा समाजसेवी कमल आलमपुरिया का कल असामयिक मौत हो गई। विभिन्न संगठनों के साथ जुड़े हुए कमल आलमपुरिया कल लोहिया विवाह भवन में अग्रवाल सभा के सभा में अपने सचिव का प्रतिवेदन पाठ करते समय ही वे अचेतन हो गए और उन्हें अचानक पास के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। स्वर्गीय आलमपुरिया विभिन्न संगठनों के साथ जुड़े हुए थे और हाल ही में उन्होंने मारवाड़ी हिंदी हाई स्कूल के संचालन समिति का उपाध्यक्ष पद पर भी सुशोभित हुए पर होनी को मंजूर नहीं थी और वह कल काल के गाल में समा गए। आज हैबरगांव के कुशल नगर में उनके पार्थिव शरीर को श्री मारवाड़ी पंचायत,अग्रवाल सभा, मारवाड़ी युवा मंच नगांव,मारवाड़ी युवा मंच समृद्धि, मारवाड़ी युवा मंच शिखर, श्री गोपाल गौशाला, मारवाड़ी सम्मेलन,अच्युत रेसीडेंसी, नगांव जिला माहेश्वरी सभा, श्री हनुमान जन्मोत्सव समिति, पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच, मारवाड़ी महिला मंच,अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन नगांव शाखा, श्याम सेवा समिति,मां ब्रिक्स, श्री श्याम परिवार, श्री सुंदरकांड सेवा मंडल, माहेश्वरी महिला समिति,शक्ति संघ,नगांव, राजस्थानी युवक संघ, श्री राणी सतीजी सत्संग समिति, जय अम्बे सत्संग समिति, नारायणी सेवा समिति,मारवाड़ी हिंदी हाई स्कूल,जैन श्वेतांबर तेरापंथी सभा,बीजेपी महिला मोर्चा हैबरगांव मंडल के साथ स्थानीय लोगों ने स्वर्गीय आलमपुरिया के पार्थिव शरीर पर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।उल्लेखनीय है कि कि स्वर्गीय कमल आलमपुरिया अग्रवाल सभा के सचिव पद पर अपनी सेवाएं प्रदान करने के साथ पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के सहायक मंत्री पद पर रहे।मारवाड़ी युवा मंच नगांव शाखा के दो बार अध्यक्ष बने और वर्तमान में मारवाड़ी युवा मंच नगांव शाखा के सलाहकार के रूप में सेवाएं दे रहे थे ।मारवाड़ी सम्मेलन नगांव शाखा के सह- सचिव के साथ श्री गोपाल गौशाला के कार्यकारिणी सदस्य के रूप में और श्री श्याम सेवा समिति में कार्यकारिणी समिति सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे थे।वर्तमान में मारवाड़ी हिंदी हाई स्कूल की एसएमडीसी

स्कूल मैनेजमेंट एंड डेवलपमेंट कमिटी में उपाध्यक्ष का भार दिया गया था, जिसे वे आज आयोजित एक सभा के दौरान ग्रहण करने वाले थे। इसके साथ ही मां अम्बे सेवा समिति के सदस्य के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करते आ रहे थे। उनके निधन पर मारवाड़ी समाज के साथ ही,

नगांव से विधायक रूपक शर्मा ने भी शोक जताया और इस विकट घड़ी में उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की। वे अपने पीछे पत्नी निर्मला आलमपुरिया सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। आज मिलनपुर श्मशान में उनका अंतिम संस्कार वैदिक रीति से किया गया।