नगांव से रवीन्द्र शाह की रिपोर्ट
नगांव की धार्मिक और सामाजिक संस्था सूर्य षष्ठी समाज कल्याण समिति का आगामी छठ पूजा को लेकर एक आम सभा आयोजित की गई। मिली जानकारी के अनुसार गत रविवार को हैबरगांव के मारवाड़ी हिंदी हाई स्कूल प्रांगण में आयोजित सभा की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष श्याम बाबू शाह ने की जबकि उद्देश्य व्याख्या महासचिव सचिव अर्जुन कुमार महतो ने किया। सभा में पिछले वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा कोषाध्यक्ष रामाकांत शर्मा ने दी जहां कार्यकारी अध्यक्ष विरेश कुमार साहनी, उपाध्यक्ष रामनरेश सिंह, वि.एन चौधरी आदि मंचासीन थे। सभा में आगामी छठ पूजा को लेकर विभिन्न प्रकार की चर्चाएं हुई और लोगों ने अपने विचार भी व्यक्त किए। इस बार कार्तिक छठ पूजा के धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम में बिहार के सुप्रसिद्ध कलाकार निशा पांडे एवं टीम को आमंत्रित किया गया। सभा को सफल बनाने में सूर्य समाज कल्याण समिति के सभी सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहा।
