नगांव से रवीन्द्र शाह की रिपोर्ट
नगांव शहर की धार्मिक और सामाजिक संस्था सूर्य षष्ठी समाज कल्याण समिति ने हैबरगांव में दिवंगत समाजसेवी कमल आलमपुरिया के परिवार को शोक संदेश प्रस्ताव प्रदान किया। इस मौके पर दिवंगत कमल आलमपुरिया के पिता समाजसेवी रघुवीर आलमपुरिया ,अग्रवाल सभा के अध्यक्ष महावीर किल्ला उपस्थित थे। सूर्य षष्ठी समाज के अध्यक्ष श्याम बाबू शाह, कार्यकारी अध्यक्ष बिरेश कुमार साहनी, उपाध्यक्ष विनोद राय महासचिव अर्जुन कुमार महतो आदि की उपस्थिति में शोक संदेश को पढ़ कर सुनाया और शोक संतप्त परिवार को इस दुख की घड़ी में इस पीड़ा को सहने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
