समस्तीपुर से अफजल इमाम ’’मुन्ना’’ की रिपोर्ट
बिहार में नगर निकाय आम चुनाव-2022 को लेकर चुनावी सरगर्मीं अब तेज हो गई है। क्योंकि, पहले चरण का चुनाव आगामी 10 अक्टूबर को होना है। जबकि, दूसरे चरण का चुनाव 20 अक्टूबर को होनी है। इस चुनाव को लेकर दूसरे चरण में नाम वापसी का भी वक्त अब सपाप्त हो चुका है। इसके साथ ही दोनों चरणों में चुनाव को लेकर प्रत्याशियों की अंतिम सूची बनाने का कार्य पूरा हो चुका है। वहीं, समस्तीपुर जिला प्रशासन की ओर से सभी 8 नगर निकायों में चुनाव कराने की तैयारी अंतिम चरण में है। इसको लेकर समस्तीपुर समाहरणालय के सभाकक्ष में आयोजित एक पत्रकार सम्मेलन में नगर निगम चुनाव के आरओ सह एडीएम अजय कुमार तिवारी ने बताया कि जिले में दो चरणों में आगामी 10 व 20 अक्टूबर को चुनाव कराया जाना तय है। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है।
उन्होंने बताया कि स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव को लेकर ईवीएम के कमिशनिंग का कार्य शुरू हो गया है। इसको लेकर बेलट्रोन के इंजीनियर यानी ईवीएम के विशेषग भी समस्तीपुर पहूंच चुके हैं। साथ ही, कई लेयर में मजिस्ट्रेट की नियुक्ती की जा रही है। वहीं, प्रथम चरण में 10 अक्टूबर को चुनाव होने के बाद दूसरे चरण के चुनाव के लिए ईवीएम की कमिशनिंग की जायेगी। दोनों चरणों की मतगणना समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर में कराई जायेगी। उन्होंने बताया कि दूसरे चरण में समस्तीपुर नगर निगम का चुनाव होना है। जहां नाम वापसी के अंतिम दिन डिप्टी मेयर के लिए आलोक कुमार ने अपना नाम वापस ले लिया है। इसके बाद डिप्टी मेयर पद के प्रत्याशियों की तादाद 21 रह गई है। जबकि, इस पद के लिए 23 लोगों ने अपना नामंकन पत्र दाखिल किया था। जिसमें एक का नाम रद्द हो गया था। मेयर पद के लिए किसी ने भी नाम वापस नहीं लिए हैं। कुल 15 प्रत्याशी मैदान में डटे हैं। जबकि, 47 वार्ड के लिए 10 प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया है। चुनाव मैदान में 451 प्रत्याशी डटे हैं। जिन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। इसके अलावा ताजपुर नगर परिषद, दलसिंहसराय नगर परिषद, रोसड़ा नगर परिषद व पटोरी नगर परिषद और सरायरंजन नगर पंचायत, मुसरीघरारी नगर पंचायत व सिंघिया नगर पंचायत का भी चुनाव होना है। जहां कुल 505 मतदान केन्द्रों पर चुनाव होना तय है। इन क्षेत्रों में चुनाव के लिए ईवीएम कमिशनिंग का काम चल रहा है।
समस्तीपुर नगर निगम का चुनाव कराने के लिए ईवीएम समस्तीपूर कॉलेज, समस्तीपुर में दिया जायेगा। जबकि, सामग्री श्रीकृष्ण उच्च विधालय, जितवारपुर में मिलना है। इसी तरह दलसिंहसरय नगर परिषद के लिए ईवीएम डाक बंगला व सामग्री छत्रधारी इंटर विधालय, दलसिंहसराय में मिलना है। वहीं, रोसड़ा नगर परिषद के लिए ईवीएम व सामग्री यू.आर.कॉलेज, रोसड़ा में दिया जाना है। पटोरी नगर परिषद के लिए ईवीएम व सामग्री प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविधालय, शाहपुर पटोरी में मिलना है। ताजपुर नगर परिषद के लिए ईवीएम समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर में मिलना है। जबकि, चुनाव सामग्री लोहिया-कर्पूरी-विशेश्वर दास कॉलेज, ताजपुर में मिलना है। मुसरीघरारी व सरायरंजन नगर पंचायत के लिए ईवीएम एवं सामग्री आदर्श प्लस टू उच्च विधालय, सरायरंजन में दिया जाना है। वहीं, सिंघिया नगर पंचायत के लिए ईवीएम व सामग्री प्रखंड पंचायत समिति भवन, सिंघिया में मिलना है। जिसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। इस अवसर पर जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी विनोद कुमार के अलावा एआरओ विनय कुमार व निलेश कुमार विराजमान थे।
.jpg)