मुजफ्फरपुर में 21वीं बिहार राज्य पैरा बैडमिंटन चैपिंयनशिप का आयोजन

 


मुजफ्फरपुर से अफजल इमाम ’’मुन्ना’’ की रिपोर्ट   
बिहार पैरा स्पोर्ट्स एसोसिएशन एवं अरूणादित्य ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में हाल ही में एक दिवसीय 21वीं बिहार राज्य पैरा बैडमिंटन चैपिंयनशिप का आयोजन पैरा गेम्स ऐसोसिएशन ऑफ मुजफ्फरपुर व पैफी बिहार की ओर से मुजफ्फरपुर स्थित सिकंदरपुर इंडोर स्टेडियम में बड़े धूमधाम से किया गया। इस में कुल 54 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में जापान के टोक्यो पैरालंपिक में गोल्ड मेडलिस्ट व उड़ीसा में कार्यरत हाजीपुर निवासी ’पù श्री’ जैसे अलंकरण से सम्मानित प्रमोद भगत विराजमान थे। उनके साथ सेल्फी लेने के लिए खिलाड़ियों में गजब का उत्साह था। उन्होंने एक-एक पैरा खिलाड़ियों के साथ फोटो खिचवाई और उन्हें ऑटोग्राफ तक दिए।
मुख्य अतिथि के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में मुजफ्फरपुर के जिला उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी, अनुमंडलाधिकारी पूर्वी ज्ञान प्रकाश, भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई के आरएम प्रशांत कुमार झा, पैरालंपिक कमेटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन डॉ.शिवाजी कुमार व मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी उमेशचंद्र शर्मा ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मौके पर ’पù श्री’ प्रमोद भगत ने भी खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए और बेहतर प्रर्दशन करने की बात कही। मुजफ्फरपुर के जिला उप विकास आयुक्त आशुतोष द्विवेदी ने कहा कि वह किसी से कम नही हैं। इसी जोश के साथ आगे बढ़ते रहे और अपने साथ बिहार का नाम रौशन करें। वहीं, अनुमंडलाधिकारी पूर्वी ज्ञान प्रकाश ने कहा कि पैरा खिलाड़ियों ने बिहार को नई पहचान दिलाई है।
पैरा गेम्स ऐसोसिएशन ऑफ मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा ने बताया कि इस प्रतियोगिता में बिहार के विभिन्न जिलों के कुल 54 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण विश्व कप विजेता, जापान के टोक्यो ओलंपिक 2020 के गोल्ड मेडलिस्ट अर्जुन अवार्डी, मेजर ध्यान चंद खेल रत्न अवार्ड प्राप्त, ’पù श्री’ जैसे अलंकरण से सम्मानित प्रमोद भगत रहे हैं। यह प्रतियोगिता 6 वर्ग में आयोजित की गई। निर्णायक गगन गुंजन, कृष्णा ठाकुर, लक्ष्य कुमार व शिवांश थे। इस अवसर पर पीएनबी के मुख्य प्रबंधक संजीव कुमार व पेफी के उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार मणि के अलावा कंचन कर्ण, समरेश कुमार, लालू तुरहा, धीरज, पल्लवी रानी, अकांक्षा, दीपा, अंजलि आदि भी विराजमान थे। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम व प्रतियोगिता का संचालन अरूणादित्य ट्रस्ट के सचिव सह आयोजन सचिव कुमार आदित्य ने किया। जबकि, पैरा गेम्स ऐसोसिएशन ऑफ मुजफ्फरपुर के अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा ने आगत अतिथियों व पैरा खिलाड़ियों के प्रति अभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया।