नगांव से रवीन्द्र शाह की रिपोर्ट
नगांव शहर के हैबरगांव आनंद कॉलोनी में एक शाम भोले के नाम कार्यक्रम आयोजित किया।इस कार्यक्रम में मुख्य भजन फनकार संजय शर्मा (पवन) कोलकाता ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर उपस्थित शिवभक्तों में भक्ति का संचार कर दिया।ठिक इसके पहले भोलेनाथ की पूजा अर्चना विधिवत रूप से पुरोहित ने कराई और उपस्थित भक्तों ने भोले बाबा का ज्योति और तांती भी लिया। ज्योति और तांती लेने वालों की लंबी कतार देखी गई।इसी बीच कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से पवन झंवर और अरुण नागरका ने द्वैत रुप से की तथा वे कुछ सुंदर भजन भी पेश कर श्रोताओं की वाहवाही बटोरी।इसके बाद स्थानीय भजन गायक निरज भड़ेच ने भी अपनी सुंदर प्रस्तुति से माहौल को भक्तिमय बना दिया। तत्पश्चात कोलकाता से पधारे मुख्य अतिथि गायक के भजनों से पूरा भक्त समाज झूम उठा।इसी बीच सभी गायकों व अतिथियों का स्वागत असम की संस्कृति के अनुसार किया गया जिसका संचालन वरिष्ठ पत्रकार अजित माहेश्वरी ने किया।उनके संचालन ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया।इस कार्यक्रम का आयोजन झंवर परिवार की ओर से किया गया।अंत में सभी भक्तों ने भंडारे का आनंद लिया। उल्लेखनीय है कि मुख्य गायक संजय शर्मा (पवन) अपनी ही गीत गाते हैं और प्रत्येक वर्ष सावन में देवघर यात्रा भजनों के माध्यम से करते हैं।झंवर परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय सैकड़ों लोगों ने भाग लिया और इसकी प्रशंसा की।
