समस्तीपुर से अफजल इमाम ’’मुन्ना’’ की रिपोर्ट
बिहार के समस्तीपुर जिले में रोसड़ा स्थित सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल, बटहा के प्रांगण में रजत जयंती समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। जहां बतौर मुख्य अतिथि पहूंचे बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने कहा है कि भारत को सोने की चिड़िया कहा जाता था। लोग इसे लूटने के लिये आते थे। लेकिन, यह अब पुरानी बात हो गयी, आने वाले 25 वर्षें में जो हमारा स्वर्ण जयंती वर्ष होगा। इसमें भारत को चिड़िया नहीं सोने का शेर बनाना होगा। ताकि, हर कोई नतमस्तक हो जाये। लेकिन, इसके लिये अभी से ही हम सभी लोगों को स्व जागरण करना होगा। तभी हम सोने का शेर बन पायेंगे। इससे अपना स्वंग का देश होगा, स्वंग की भाषा होगी, स्वंग परंपरा व स्वंग की शिक्षा होगी। तभी हम विश्व गुरु बन सकते हैं। शिक्षा के प्रति समर्पित डाॅ.रामस्वरूप महतो के जीवन पर प्रकाश डालते हुये राज्यपाल ने कहा कि डाॅ.रामस्वरूप महतो ने शिक्षा को समाज के विकास से जोडा। इसलिये उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र हित में कार्य करने की आज बड़ी आवश्यकता है। जबकि, कार्यक्रम का संचालन लोक शिक्षा समिति, बिहार के प्रदेश सह सचिव रामलाल सिंह ने किया।
इस अवसर पर सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल, बटहा में आयोजित रजत जयंती सभारोह को संबोधित करते हुये बिहार के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने कहा कि शिक्षा व अनुसंधान के क्षेत्र में बिहार गौरवशाली अतीत रहा है, गणतंत्र का तो जनक ही है बिहार। मौजूदा हालात पर टिप्पणी करते हुये राज्यपाल ने कहा कि बिहार के लोग नहीं व्यवस्था बिगड़ी है जिसे सुधारने के लिये सभी को मिलकर कोशिश करना होगा। नयी शिक्षा नीति हमारे लाखों करोड़ों वर्ष पहले हमारे मुनियों ने दी थी। यह वही है। हमारे यहां जब ब्रिटिश ने जो शिक्षा नीति दी थी। नयी शिक्षा नीति उससे हट कर है। यह नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति हमको इस जमीन से जुड़ने को बाध्य करती है। इस नीति से एक बार पुनः हम उभर कर सामने आये तो हम पूरे विश्व का नेतृत्व करने लायक हो जायेंगे। यह नीति हम सबके लिये है। इस दिशा में हम सब को प्रयास करने की जरूरत है।
कार्यक्रम की शुरूआत से पूर्व राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने सुंदरी देवी सरस्वती विद्या मंदिर सैनिक स्कूल के संस्थापक डाॅ.रामस्वरूप महतो की प्रतिमा का अनावरण कर किया। साथ ही, नव निर्मित बाल वाटिका भवन का भी उन्होंने उद्घाटन किया। इस अवसर पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चैधरी एवं लोजपा (पशुपति) के प्रदेश अध्यक्ष व समस्तीपुर के सांसद प्रिंस राज, विद्या भारती के पूर्व उपाध्यक्ष दिलीप बेतकेकर, विद्या भारती बिहार के क्षेत्रीय मंत्री रामावतार नारसरिया आदि ने भी संबोधित किया। रजत जयंती समारोह में राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर की मौजूगी में विद्यालय की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम के साथ देशभक्ति पर शानदार कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। छात्राओं ने सेना शौर्य को दर्शाते हुये प्रस्तुति दी। जिसपर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने भी तालियां बजाकर उनका हौसला बुलंद किया। इस मौके पर रोसड़ा के विधायक विरेंद्र कुमार, विधान पार्षद डाॅ.तरूण कुमार, विद्या भारती, बिहार के क्षेत्रीय सचिव नकुल कुमार शर्मा, विद्या भारती, बिहार के उपाध्यक्ष जयप्रकाश वर्मा, जिला निरीक्षक ललित कुमार राय, भाजपा के जिलाध्यक्ष उपेंद्र कुमार कुशवाहा, जिला पार्षद प्रतिनिधि सिकंदर आलम, पूर्व मुखिया सुधांशु कुमार आदि विराजमान थे। स्वागतभाषण प्रधानाचार्य देवानंद दूरदर्शी ने की। जबकि, घन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष विनोद कुमार ने किया। समापन राष्ट्रगान से हुआ। प्रारंभ में प्रोटोकाॅल के तहत राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर को ’गार्ड आॅफ आॅनर’ दिया गया।
.jpg)