समस्तीपुर में एडू केयर कोचिंग संस्थान में मनाया गया उपलब्धि समारोह


 समस्तीपुर से अफजल इमाम ’’मुन्ना’’ की रिपोर्ट

बिहार के समस्तीपुर में ताजपुर रोड स्थित एडू केयर कोचिंग संस्थान में छात्रों का उपलब्धि समारोह बड़े धूमधाम से मनाया गया। जहां 2023 के सीबीएससी की वार्षिक परीक्षा एवं राष्ट्रीय स्तर के विश्वविद्यालयों में सफलता हासिल करने वाले इस संस्थान के छात्रों को विशिष्ठ अतिथियों द्वारा मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस संस्था के निदेशक अमीर शकील गाजी ने कहा कि इस वर्ष एडू केयर कोचिंग संस्थान के कई छात्रों ने सीबीएससी की परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया है जिनमंे मानस कुमार ने 96 प्रतिशत, सादिक हुसैन ने 94 प्रतिशत, सानसी राज ने 92 प्रतिशत के साथ सफलता हासिल किया है। इसके अलावा हातिम बिन हसीब व एकरा परवीन ने राष्ट्रीय स्तर के प्रतियोगिता परीक्षा एएमयू के इंजीनियरिंग ब्रांच में सफलता हासिल कर संस्था का ही नहीं पूरे समस्तीपुर शहर का नाम रौशन किया है। उन्होंने ये भी कहा कि जिस प्रकार छात्रों के अभिभावक हम पर विश्वास कर रहे हैं, हम भी पूरे मेहनत के साथ छात्रों पर काम कर रहे है और इसी का नतीजा है कि इतने कम समय में एडू केयर ने पूरे समस्तीपुर में एक नयी पहचान बनायी है।

इस उपलब्धि समारोह की शुरुआत संस्थान के छात्रों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा किया गया। जिसमें प्राची व मेघा की टीम ने भावनृत्य प्रस्तुत की। जबकि, निहारिका व एफीफा द्वारा मनमोहक नृत्य, फराज द्वारा शिक्षा पर संबोधन, श्रेया द्वार एकल नृत्य और बतूल एंड ग्रुप द्वारा स्कीट एक्ट की प्रस्तुति की गयी। अंत में राज व श्रेया ने स्टैंडिंग कॉमेडी के जरिये सभी का मन मोह लिया।

इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि स्टेट टैक्स के असिस्टेंट कमिशनर आबिद सुभानी  व रिफाकत हुसैन के अलावा प्लानिंग एंड डेवलपमेंट के एसडीओ दीपक कुमार व आशीष कुमार, समस्तीपुर कॉलेज, समस्तीपुर की प्रोफेसर डॉ.सालेहा सिद्दीकी व गुलाम रब्बानी विराजमान थे। जिन्हें बुके व मोमेंटो से संस्था के शिक्षक खुर्शीद आलम, गौरव कुमार, सौरव कुमार व अमीर शकील गाजी द्वारा सम्मान किया गया और अंत में इन्ही मुख्य अतिथियों द्वारा उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर समानित किया गया।