मायुम समृद्धि ने अमृतधारा का शुभारंभ किया


नगांव से रवीन्द्र शाह की रिपोर्ट

मारवाड़ी युवा मंच नगांव समृद्धि शाखा द्वारा अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय प्रकल्प अमृत धारा के अंतर्गत शाखा के सत्र 2023 - 24 का दूसरा अमृतधारा हैबरगांव के सामाद्दार पट्टी स्थित बाल्मीकि हिंदी विद्यालय में लगाया।

हालही में  आयोजित कार्यक्रम में  ठंडे पानी की मशीन आर ओ सहित लगाकर स्कूल समिति को सौंपा गया। जिसके प्रायोजक भागचंद सुरेश कुमार जैन (सरावगी), गर्विता - सौरभ एवं आरीभ जैन थे। अमृतधारा का शुभारंभ नगांव पौर सभा के उपपौरपति सीमान्त बोरा के कर कमलों द्वारा फीता काटकर करवाया गया। इस अवसर पर प्रायोजक सुरेश जैन के परिवार के सदस्यो के साथ पौर सभा उपपौरपति सीमान्त  बोरा एवं उपस्थित अतिथियों का फुलाम गामोछा से अभिनंदन किया गया। स्कूल प्रबंधन समिति की ओर से भी समृद्धि की अध्यक्ष हीरा गाड़ोदिया सहित कई विशिष्ट व्यक्तियों का सम्मान किया गया। पौरसभा  के उपाध्यक्ष ने शाखा द्वारा लगाए गए इस अमृतधारा की प्रशंसा करते हुए कहा कि गर्म के दिन में स्कूल के विद्यार्थियों को ठंडे पानी से काफी राहत मिलेगी युवा मंच द्वारा किए जा रहे अन्य कार्यों की सीमान्त बोरा ने भूरी भूरी प्रशंसा की। कार्यक्रम को संचालित करने में सुनील आलमपुरिया का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। इस अवसर पर अग्रवाल सभा नगांव के अध्यक्ष पवन गाड़ोदिया, नगांव शाखा के अध्यक्ष विनीत मोर, नौगांव राजस्थानी युवक संघ के अध्यक्ष मुकेश पोद्दार, तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष विवेक बोरड, मायुमं के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य विवेक तोदी, प्रांतीय पदाधिकारी एवं समृद्धि के सलाहकार अरुण नागरका, पवन किल्ला,पौर सभा की पार्षद हेमा झंवर, सज्जन गाड़ोदिया, भगवती झंवर, रोहित अग्रवाल, पंकज गाड़ोदिया, नारायण पारीक सहित कई  शाखा की सदस्याए एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के पदाधिकारी सहित विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

कुछ दिन पूर्व ही समृद्धि शाखा का पहला अमृतधारा प्रकल्प तेलिया पट्टी स्थित आदर्श शिशु निकेतन विद्यालय में लगाया गया था। कार्यक्रम की सफलता हेतु अध्यक्ष हीरा गाड़ोदिया एवं सचिव निमिषा अग्रवाल ने सभी का धन्यवाद दिया है। यह जानकारी शाखा सदस्य पिंकी नागरका द्वारा प्रेषित की गई है।