नगांव से रवीन्द्र शाह की रिपोर्ट
मारवाड़ी युवा मंच नगांव समृद्धि शाखा ने निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर 31 मई बुधवार को दोपहर 1 बजे सत्र -2023 - 24 का पहला अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय कार्यक्रम अमृतधारा प्रकल्प का उद्घाटन हैबरगांव आदर्श उच्च विद्यालय में किया।
इसके तहत अमृतधारा के प्रायोजक गुलाब चंद गुप्ता एवं निशा गुप्ता ने अपने माता स्वर्गीय त्रिवेणी देवी गुप्ता के स्मृति में ठंडे पानी की मशीन एवं फिल्टर लगवा कर तेलिया पट्टी स्थित हैबरगांव आदर्श उच्च विद्यालय को सुपुर्द किया। इस अवसर पर समृद्धि शाखा द्वारा आयोजक गुलाब चंद गुप्ता एवं निशा गुप्ता एवं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रूबी सैकिया का फुलाम गामोछा से अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रांतीय कार्यकारिणी के सदस्य विवेक तोदी, मारवाड़ी भाषा एवं संस्कृति के प्रांतीय वाइस चेयरमैन अरुण नागरका, नगांव मारवाड़ी पंचायत के सचिव रतन जाजोदिया एवं मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष प्रदीप सोभासरिया का भी इस दौरान फुलाम गामोछा पहनाकर अभिनंदन किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा अध्यक्ष हीरा गाड़ोदिया एवं सचिव निमिषा अग्रवाल का अभिनंदन किया गया।
अमृतधारा का उद्घाटन गुप्ता परिवार के सदस्यों, रतन जाजोदिया एवं प्रदीप सोभासरिया के कर कमलों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन समृद्धि की सचिव निमिषा अग्रवाल द्वारा किया गया इस अवसर पर समाज के राजेंद्र प्रसाद मूंधड़ा, जगदीश प्रसाद लोहिया, मुकेश पोद्दार, सज्जन गाड़ोदिया, मायुम नगांव शाखा के अध्यक्ष विनीत मोर, सचिव नारायण पारीक के साथ नगांव समाज के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। अमृतधारा की संयोजिका श्वेता राजदीप ढाढरिया ने कहा कि आगे भी हम और अमृत धारा लगाएंगे। समृद्धि की अध्यक्ष हीरा गाड़ोदिया ने सभी का स्वागत करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित होने हेतु सभी समाज बंधुओं एवं स्कूल प्रबंधन समिति के साथ स्कूल की प्रधानाध्यापिका एवं समस्त शिक्षक मंडली को को धन्यवाद दिया है। इससे पूर्व आज ही के दिन निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य में शाखा सदस्यों द्वारा शनि मंदिर के समीप एवं धिंग रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास के सैकड़ों राहगीरों के बीच पेयजल एवं शरबत वितरित किया । सभी कार्यक्रमों में शाखा की लता पारीक, मुस्कान जाजोदिया, हेमा झंवर, रितिका मोर, पिंकी नागरका, मधु जोशी, सारिका झंवर, अंजू गग्गड के साथ पूजा केजरीवाल का विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। यह जानकारी शाखा की सदस्य पिंकी नागरका द्वारा प्रेषित की गई है।
