समस्तीपुर से अफजल इमाम ’’मुन्ना’’ की रिपोर्ट
बिहार में समस्तीपुर शहर के मोहनपुर रोड स्थित विनस वन कॉम्प्लेक्स में 26 जुलाई 2023 को जिला का पहला टूके थ्रीडी मल्टीप्लेक्स सिनेमा हॉल की विधिवत शुरूआत की गयी। इसको लेकर समस्तीपुर शहर के प्रमुख व्यवसायी मनीष अग्रवाल व रजनीश अग्रवाल की मां परमेश्वरी देवी एवं समस्तीपुर के विधायक सह बिहार विधानसभा के उप मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन ने फीता काटकर व दीप जलाकर इसकी शुरुआत की। वहीं, दोनों बेटों की कामना के लिये परमेश्वरी देवी ने सिनेमा का पहला टिकट भी खरीदा। जिसके बाद सभी पारिवारिक सदस्यों ने हिप-हिप हुर्रे करते हुये खुशी जाहिर की। इसके बाद वहां मौजूद सैकड़ों अतिथियों को हाल में फिल्म ’’गदर-2’’ का टेलर भी दिखाया गया।
इस अवसर पर प्रोपराईटर मनीष अग्रवाल ने बताया कि जिला में मुक्ता एटू सिनेमा की शुरूआत से युवाओं की मनोकामना पूरी हुयी है। जहां बड़े शहरों की तरह पहली बार टूके थ्री डी हर्कनेस सिल्वर स्क्रीन व डॉल्बी सराउंड साउंड इंपैक्ट के साथ उनका मनोरंजन होगा। वहीं, उच्च तकनीक के ऑडियो-विजुअल की व्यवस्था दी गयी है। जहां तीन स्क्रीन पर 288 लोगों के बैठने की जगह उपलब्ध है। मुक्ता आर्ट सिनेमा, मायानगरी मुंबई के करिश्माई फिल्म निर्देशक व निर्माता सुभाष घई की कंपनी है। इसको लेकर मुक्ता आर्ट के एमडी राहुल पुरी व सीओओ सात्विक लेई ने बताया कि जिला में बढ़ते व्यावसायिक व सांस्कृतिक माहौल को देखते हुये मल्टीप्लेक्स की शुरूआत की जा रही है। वहीं, सुनील अग्रवाल ने बताया कि समस्तीपुर जिला में पहली बार मॉल कॉन्सेप्ट सही मायने में स्थापित हुआ है। जहां ब्रांड शॉपिंग, इंटरटेनमेंट व हाई क्वालिटी फूडिंग एक साथ उपलब्ध है। फूड कोर्ट में लोग चाइनीज के विभिन्न प्रकार के व्यंजन, चिकागो पिज्जा, मोती महल डिलक्स, कैफे चेन्नई, अमृतसरी एक्सप्रेस, इमली आदि ब्रांड से संबंधित लजीज व्यंजन का आनंद ले सकते हैं।
इस अवसर पर मल्टीप्लेक्स के सभी स्टाफ को सम्मानित किया गया। जिसमें अमित कुमार, अनुज दादु, खान व वैभव आदि शामिल हैं। वहीं, जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मौके पर समस्तीपुर के विधायक सह बिहार विधानसभा के उप मुख्य सचेतक अख्तरुल इस्लाम शाहीन के अलावा प्रकाश पांडेय, सतीश चांदना, सत्येंद्र सिंह, अनिल सिंह, डॉ.डी.के. मिश्रा, जी.सी.कर्ण, विजय मोर, सुनील कुमार, सुशील अग्रवाल, नीरज खेमका, निर्मल केडिया, भोला अग्रवाल, मनोज कुमार सिंह, रंजीत निर्गुणी, स्वाति व प्रियंका सहित सैकड़ों की तादाद में प्रबुद्ध लोग मौजूद थे।
