पटना से अफजल इमाम ’’मुन्ना’’ की रिपोर्ट
भोजपुरी फिल्म ‘प्यार भईल हिन्दुस्तान से’ जल्द बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। यह फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में प्रदर्शित की जायेगी। यह जानकारी फिल्म के निर्माता संजय कुमार यादव ने दी। उन्होंने बताया कि ‘प्यार भईल हिन्दुस्तान से’ देश भक्ति व पारिवारिक प्रेम कथा पर आधारित एक बेहद खूबसूरत फिल्म है, जिसका निर्माण बिग स्केल पर किया गया है। ‘प्यार भईल हिन्दुस्तान से’ फिल्म की रिलीज के लिये सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी है।
इस फिल्म की अभिनेत्री गुंजन पंत हैं। उन्होंने इस फिल्म की कहानी को लेकर बातचीत में कहा कि ‘प्यार भईल हिन्दुस्तान से’ एक देश भक्ति फिल्म है। यह हिन्दुस्तान व पाकिस्तान की पृष्टभूमि पर आधारित फिल्म है। लेकिन, यह दर्शकों को मनोरंजन के साथ-साथ एक सार्थक संदेश भी देगी। इस फिल्म के संवाद दिल को छूने वाले हैं। वहीं, फिल्म के गाने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देंगे। एक्शन व इमोशन इस फिल्म की एडिशनल ब्यूटी है।
मायानगरी मुंबई की ब्लूम लोटस यूनिवर्सल प्रा. लि. की प्रस्तुति यह फिल्म हिन्दू-मुस्लिम और हिन्दुस्तान-पाकिस्तान की कहानी पर बनी है। फिल्म का हीरो जो की अपने देश के लिये पाकिस्तान जाता है। हिंदुत्व की रक्षा करने को तत्पर है। इसके पोस्टर में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के नामचीन दिग्गज कलाकार अट्रैक्टिव लुक में नजर आ रहे हैं।
भोजपुरी फिल्म ‘प्यार भईल हिन्दुस्तान से’ के निर्माता संजय कुमार यादव हैं। जबकि, निर्देशक गोपाल पाठक हैं। गीत-संगीत मुन्ना दुबे के हैं। डीओपी महेंदर थापा हैं। वहीं, अशोक महंत कोरियोग्राफर है। इस फिल्म में मुख्य रूप से विराज भट्ट, गुंजन पंत, प्राची सिंह, बृजेश त्रिपाठी, हेमंत बिरजे, गिरीश शर्मा, यशवंत कुमार, पवन कुमार, इंद्रमणि, राम कुमार भगत, ललित झा, कोमल झा, सत्यनारायण शाह, मसूरी लाल यादव, बालकृष्ण शर्मा अपनी-अपनी अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म देश के कई शहरों में जल्द ही रिलीज होने वाली है।
.jpg)