नगांव से रवीन्द्र शाह की रिपोर्ट
पत्थर के दो सिंह नामघर को सुपुर्द करने के लिए श्री मनु शंकर मंदिर, खालोइगांव(नामघर )द्वारा स्व. हनुमान मल कोठारी के परिवार को हालही में सम्मानित किया गया।इस मौके पर नामघर में स्व.कोठारी की पत्नी श्रीमती कोठारी, पुत्र विनोद कोठारी, प्रमोद कोठारी आदि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि खालोइगांव इनका पैतृक गांव है जो नगांव टाउन से सीधा मोरीगांव रोड की ओर 12 किलोमीटर दूर है।इस नेकदिली के कारण नामघर कतृपक्ष ने स्व. कोठारी व उनके परिवार का आभार प्रकट किया।
