अखिल भारतीय महिला सांस्कृतिक संगठन की बैठक आयोजित

सिलचर से मदन सिंघल की रिपोर्ट 

अखिल भारतीय महिला सांस्कृतिक संगठन कछार जिला समिति गठित एवं भावी कार्यक्रम निर्धारित किए गए। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय महिला सांस्कृतिक संगठन ने असम के गुवाहाटी, नलबाड़ी, तेजपुर,लखीमपुर, जोरहाट, ग्वालपारा, धुबरी, हैलाकांडी और कछार जिले के अन्य स्थानों पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए।  संगठन के जिला सचिव दुलाली गांगुली ने कहा कि महिलाओं के बीच अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का संदेश फैलाने के लिए कछार जिला समिति द्वारा सप्ताह भर का यह कार्यक्रम उठाया गया है.  आज से 14 मार्च तक जिले के विभिन्न स्थानों पर महिलाओं के साथ बैठकें एवं सभाएं आयोजित की जाएंगी।  साथ ही 11 मार्च को सिलचर के मध्यशहर सांस्कृतिक संस्थान थियेटर में विचार गोष्ठी एवं शहर में जुलूस का आयोजन किया जायेगा.  उन्होंने कहा कि आज महिलाओं के साथ कई तरह से दुर्व्यवहार और वंचित किया जा रहा है।  बलात्कार, हत्या आदि सामान्य बात हो गई है।  सरकार महिला सुरक्षा की बात तो करती है, लेकिन उस पर रत्ती भर भी अमल करने की इच्छाशक्ति नहीं रखती.  उन्होंने सभी से सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया।