नगांव से रवीन्द्र शाह की रिपोर्ट
कलंग-कपिली पुरस्कार नगांव की मेधावी
छात्रा तानिया दास को प्रदान किया गया। यह पुरस्कार छात्र को नगांव के प्रमुख
शैक्षणिक संस्थान कलंग-कपिली विद्यापीठ द्वारा वर्ष 2025 के लिए प्रदान किया
गया। तानिया ने इसी विद्यालय में उच्चतर माध्यमिक परीक्षा के अंतिम वर्ष में 93.6 प्रतिशत के सर्वोच्च
अंक प्राप्त किए। पुरस्कार में एक स्मृति चिन्ह, गामोछा, प्रमाण पत्र और 70,000 रुपये का चेक शामिल
था। यह अनोखा पुरस्कार पुरस्कार संस्थान के रेक्टर विधान बरुवा प्राचार्या वनश्री
अगस्ती, उप-प्राचार्य शेखरज्योति शैकिया, प्रशासनिक अधिकारी
देवजीत गोस्वामी और छात्रों और शिक्षकों और कर्मचारियों की उपस्थिति में प्रदान
किया गया। यह पुरस्कार 2022 में दिया नंदी,
2023 में अनामिका धर और 2024 में काजल वाल्मीकि
को प्रदान किया गया था। अगले वर्ष से यह पुरस्कार की राशि एक लाख रुपए होने की बात
विद्यालय कतृपक्ष ने जानकारी दी है। उल्लेखनीय है कि उच्चतर माध्यमिक परीक्षा के
प्रथम वर्ष में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले कलंग-कपिली
विद्यापीठ, नगांव के छात्रों को मानवेन्द्र नाग पुरस्कार दिए जाते हैं।
उल्लेखनीय है कि नगांव जिले में इस तरह का पुरस्कार देने वाली यह एक मात्र
विद्यापीठ है।