नगांव से रवीन्द्र शाह की रिपोर्ट
सदौ असम
ग्राम्य पुथिभराल संस्था ने प्रख्यात
कवि, लेखक, साहित्यिक
पेंशनभोगी और नगांव जिला साहित्य सभा के पूर्व अध्यक्ष, ग्रामीण पुस्तकालय आंदोलन के संरक्षक पराण
कुमार बरुवा के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इसके साथ ही कवि अनुभव
तुलसी के निधन पर भी गहरा शोक जताया है।पुस्तकालय संघ ने आज अपने अध्यक्ष प्रताप
हजारिका की अध्यक्षता में नगांव के हैबरगांव स्थित अपने मुख्यालय में शोक सभा
आयोजित की। बैठक में अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की गई और एक मिनट का मौन रखकर उनके
आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। बैठक में उपाध्यक्ष शशिंद्र देव महंत, महासचिव खगेन चंद्र नाथ, नगांव जिला संघ के अध्यक्ष फजलुल हक मोरल
और संघ के कर्मचारीगण उपस्थित थे।