कुन-बोकाटोर चैंपियनशिप में नगांव के 6 प्रतिभागियों ने भाग लिया


 

नगांव से रवीन्द्र शाह की रिपोर्ट

6-7 सितंबर 2025 को डिमोरिया कॉलेज, खेत्री में आयोजित ऑल असम कुन-बोकाटोर चैंपियनशिप में नगांव की 6 प्रतिभागियों ने भाग लिया और एक स्वर्ण पदक निहाल हजारिका द्वारा और 5 रजत पदक सुनाक्षी देवरी, इब्राहिम अली, दीप डी भुयान, मानस बोरा और राहुल सैकिया द्वारा जीते गए।इस टूर्नामेंट में कुन-बोकाटोर फेडरेशन ऑफ इंडिया के तकनीकी पर्यवेक्षक द्वारा नॉर्थ ईस्ट ज़ोनल प्रशिक्षण शिविर और तकनीकी संगोष्ठी का आयोजन किया गया था, जहां नीलाखी सैकिया और चिन्मय बोरा ने प्रशिक्षण शिविर सफलतापूर्वक पूरा किया और उन्हें राष्ट्रीय निर्णायक के रूप में सम्मानित किया गया।नगांव कुन-बोकाटोर एसोसिएशन के महासचिव ज्योतिर्मय बोरो ने टीम का नेतृत्व किया।