नारी दिवस मनाने के लिए स्वागत समिति का गठन किया गया


 

नगांव से रवीन्द्र शाह की रिपोर्ट

असम राज्यिक प्राथमिक शिक्षक सम्मिलनी के महिला कोष के सौजन्य से, मोरीगांव जिला प्राथमिक शिक्षक सम्मिलनी और जिला सम्मिलनी के महिला कोष के आतिथ्यत दो दिवसीय कार्यक्रम के राजयिक सम्मिलनी के 12 संख्यक केंद्रीय नारी दिवस उद् यापन किया जाएगा। इस उपलक्ष्य में आदरणी समिति गठन के उद्देश्य मोरीगांव के पबितरा हाट में एक सभा आयोजित हुआ। सभा के आरंभ में असम राज्यिक प्राथमिक शिक्षक सम्मिलनी के प्राक्तन उप-सभापति घन बोरा ने प्राण के शिल्पी जुबिन गर्ग के प्रतिच्छबि के सम्मुख दीप प्रज्वलन करके श्रद्धांजलि निबेदन करने के साथही शिक्षक तथ बाँसुरी वादक भारत बोरा ने मायाविनी गीत में बाँसुरी वादन किये। मोरीगांव जिला प्राथमिक शिक्षक सम्मिलनी के सभापति मिहिर हाजरिका ने सभा की अध्यक्षता की। सभा में भागग्रहण करते मोरीगांव जिला के अतिरिक्त आयुक्त ( शिक्षा) अनुसूया शर्मा ने कहा कि नारी दिवस आयोजन में जिल के शैक्षिक क्षेत्र में अच्छा प्रभाव देगा। सभा में भागग्रहण करते असम राज्यिक प्राथमिक शिक्षक सम्मिलनी के प्रधान संपादक रातुल चंद्र गोस्वामी ने पिछले वर्षों से राज्यिक सम्मिलनी द्वारा आयोजित होते आ रहे नारी दिवस के रूपरेखा की चर्चा की। साथ ही  राष्ट्रीय- अंतराष्ट्रीय शिक्षक संगठन के साथ सम्मिलनी की संयोगिता के गृहण करने पदक्षेप के साथ ही जुबिन गार्ग श्रद्धांजलि देकर "पढ़िबलि शिको आहा" कार्यक्रम के विषय में उल्लेख किये। सभा में भागग्रहण करते असम राज्यिक प्राथमिक शिक्षक सम्मिलनी के सभापति नीलाक्षी गोगोई, उप-सभापति त्रिदीप बरुवा, राज्यिक महिला कोष के संपादिका मनिषा दत्त ने शिक्षक- शिक्षिका को एकत्रित हो नारी दिवस के कार्यक्रम सफल करने का आह्वान किया। सभा में मोरीगांव जिला प्राथमिक शिक्षक सम्मिलनी के उपदेष्टा गिरींद्र खाटनियार, दीपक कुमार मेधी, मिंटु बरठाकुर, उप-सभापति इमरान श्वाह,रुबुल मेधी, हरलाल मंडल,राज्यिक सदस्य नजरुल इसलाम के साथ ही जिल सम्मिलनी के अधिकारियों और विभिन्न केंद्र के शिक्षिका उपस्थित थे। सभा में निजरा शइकिया और अनुराधा बरदलैये कबिता आवृति किये। मोरीगांव जिला प्राथमिक शिक्षक सम्मिलनी के साधारण संपादक मानस प्रतिम पातर ने सभा का संचालन किया।  उल्लेखनीय है कि, असम राज्यिक प्राथमिक शिक्षक सम्मिलनीये 2006 में गठन कर महिला कोष ने 2015  से विभिन्न मंडल सम्मिलनी के आतिथ्य में बर्णाट्य कार्यक्रम नारी दिवस आयोजित होते आ रहा है।  यह कार्यक्रम मोरीगांव जिला प्राथमिक शिक्षक सम्मिलनी और महिला कोष के आतिथ्यत में आयोजन होगा। सभा में अनुसूया शर्मा को सभापति, मिहिर हजारिका और नीलोफा यासमिन को कार्यकारी सभापति तथा मानस प्रतिम पातर और चारलिना दास को साधारण संपादक लेकर एक शक्तिशाली स्वागत समिति गठन किया गया है।