एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण जनवरी में शुरू होने की संभावना-सीएम


 

सिलचर से मदन सिंघल की रिपोर्ट

सिलचर में प्रस्तावित एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण जनवरी में शुरू होने की संभावना है। ज़िला आयुक्त एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण के दौरान यातायात की भीड़भाड़ के समाधान सहित नागरिकों की राय पर एक रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। दिसंबर में इस रिपोर्ट सहित सभी कार्य पूरे होने के बाद, सिलचर में एलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण जनवरी से शुरू हो जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने रविवार को सिलचर में पत्रकारों को संबोधित करते हुए यह बात कही। बराक घाटी के अपने दौरे के दूसरे दिन, मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सिलचर शहर के मधुराघाट में बराक नदी पर एक और नए पुल की आधारशिला रखी। उनके साथ मंत्री कौशिक रॉय भी मौजूद थे। लंबे समय से क्षेत्र के लोग आशावान है। सरकार ने इस पुल के निर्माण के लिए 101 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। पुल की लंबाई 340 मीटर होगी।निर्माण कार्य अगले दो वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने केंद्रीय सड़क एवं अवसंरचना निधि के अंतर्गत सिलचर मधुराघाट के गांधीघाट में बराक नदी पर आरसीसी पुल का शिलान्यास किया। रविवार सुबह शिलान्यास किए गए इस पुल की परियोजना लागत 101 करोड़ रुपये निर्धारित की गई है। इसके साथ ही मधुराघाट से कैपिटल पॉइंट तक सड़क का सुधार किया जाएगा। पुल का विवरण इस प्रकार है: लंबाई: 340 मीटर है।