नगांव से रवीन्द्र शाह की रिपोर्ट
असम क्रिकेट संघ द्वारा संचालित और मोरीगांव जिला क्रीड़ा संघ के सहयोग से
क्रिकेट उपसमिति के तत्वावधान में क्षीरोद बरुवा स्टेडियम में आयोजित 8वें असम प्रीमियर क्लाब
चैंपियनशिप के मोरीगांव मंडल के उद्घाटन मैच में मोरीगांव पुलिस क्लब ने 3 विकेट के अंतर से मोरीगांव
नवज्योति क्लब को हराकर पूर्ण पॉइंट अर्जित किया।मोरीगांव पौरसभा के पौरपति योगेश
तामुली ने शुभ उद्घाटन किया। इस अवसर पर असम क्रिकेट संघ के पताका को मोरीगांव
जिला क्रीड़ा संघ के सचिव जितू बरदलै ने औपचारिक रूप से फहराया।मैच में पहले
बैटिंग करते हुए मोरीगांव नवज्योति क्लब ने मोरीगांव पुलिस क्लब के आकर्षक बोलिंग
और सुंदर फिल्डिंग के सामने नतशिर होकर 30-00 ओवर में विश्वजीत बरदलै के 16 और रजनी किलिंग के 10 रन के योगदान से सभी विकेट
खोकर केवल 82 रन ही बना सका। बोलिंग में मोरीगांव पुलिस क्लब के लिए रोहिणी हाजरिका और
देवाशीष हाजरिका ने 3-3 विकेट लिए, जबकि जितुराज फुकन और पराग कुमार मेधी ने 1-1 विकेट लिया।प्रतुतर में, मोरीगांव पुलिस क्लब ने
देवाशीष हाजरिका के 17 और पराग कुमार मेधी के 11 रन के योगदान से 19-3 ओवर में 7 विकेट खोकर विजय लक्ष्य प्राप्त किया। नवज्योति
के लिए बोलिंग में रवि राज ने 2, रजनी किलिंग और दीपांकर बरदलै ने 1-1 विकेट लिया।उल्लेखनीय है कि
मोरीगांव पुलिस क्लब ने पिछले तीन वर्षों में कड़ी मेहनत के बाद अपनी पहली जीत
दर्ज की है, जिससे सेमीफाइनल में प्रवेश की संभावना बढ़ गई है।
