नगांव से रवीन्द्र शाह की रिपोर्ट
मोरीगांव जिला साहित्य सभा के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार प्रताप हाजरिका का 68वां जन्मदिन आज मोरीगांव में
कई संगठनों और संस्थाओं के उद्यम में राजकीय रूप से मनाया गया।असम साहित्य सभा के
नगांव आंचलिक कार्यालय के पूर्व सचिव, संवाद साहित्य उपसमिति के वर्तमान कार्यकारिणी
अध्यक्ष, मोरीगांव जिला साहित्य सभा के पूर्व अध्यक्ष, सदौ असम ग्राम्य पुस्तकालय संस्था के अध्यक्ष, मोरीगांव जिला बॉक्सिंग
संस्था के अध्यक्ष प्रताप हजारिका को जन्मदिन पर जिले के कई संस्थाओं और
व्यक्तियों ने शुभेच्छा और उष्म स्वागत किया।मोरीगांव जिला कराटे और जिला बॉक्सिंग
संस्था के उद्यम में शहर के तरुणराम फुकन खेलपथार में स्थित कराटे ग्राउंड में शाम
के समय जन्मदिन का एक शुभेच्छा ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। मोरीगांव जिला
कराटे संस्था के अध्यक्ष, अवकाशप्राप्त प्रोफेसर डॉ. कृष्ण कांत मेधी की
अध्यक्षता में आयोजित गंभीर सभा का संचालन सचिव और अंतरराष्ट्रीय समर कला खिलाड़ी
मानस कुमार नाथ और पत्रकार प्रणव भट्टाचार्य ने किया।इस सभा में मोरीगांव जिला
बॉक्सिंग संस्था के सचिव मानस कुमार नाथ, जिला कराटे संस्था के सचिव बसंत हीरा, मोरीगांव जिला साहित्य सभा के
सचिव कुशल कुमार बोरा, संगठन सचिव प्रांजल बोरा, जिला ग्राम्य पुस्तकालय संस्था के अध्यक्ष रमेश
काकती, सचिव बलदेव नाथ, केंद्रीय संगठन सचिव साहबुद्दीन अहमद, मानव अधिकार संघर्ष समिति (मास) के जिला सचिव
कुलिन बोरा, केंद्रीय सदस्य माणिक कुमार नाथ, मोरीगांव जिला कांग्रेस कमेटी के सामान्य सचिव
सीमांत हजारिका, पूर्व अध्यक्ष शरवन कुमार डेकारजा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।मोरीगांव जिला
साहित्य सभा के पूर्व अध्यक्ष, शिक्षाविद महेंद्र शइकिया, मोरीगांव जिला कराटे, बॉक्सिंग संस्था के
प्रशिक्षार्थी और अभिभावक प्रमुख रूप से उपस्थित थे। सभी ने गामोछा, ग्रंथ के टोपला आदि से वरिष्ठ
पत्रकार, साहित्यकार प्रताप हाजरिका को जन्मदिन की शुभेच्छा दी।इस गंभीर कार्यक्रम
में जन्मदिन की राजकीय शुभेच्छा ग्रहण करते हुए प्रताप हजारिका ने अपने संघर्षमय
जीवन और कर्मराजि के विभिन्न अनुभवों को विस्तार से बताया।इधर सुबह के समय
मोरीगांव जिला साहित्य सभा के कार्यालय में संस्था के पूर्व अध्यक्ष, वरिष्ठ पत्रकार प्रताप
हजारिका को साहित्य सभा के अध्यक्ष अजित शर्मा, पूर्व अध्यक्ष बिरिंची कुमार शर्मा प्रमुख रूप
से उपस्थित अधिकारियों और सदस्यों ने अंगबस्त्र आदि से उष्ण अभिनंदन और जन्मदिन की
शुभेच्छा दी और सुस्वास्थ्यवान और दीर्घायु की कामना की।
