नगांव से रवीन्द्र शाह की रिपोर्ट
नगांव जिले के सात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की आधारशिला रखी
गई।स्वास्थ्य और परिवार कल्याण तथा जलसिंचन मंत्री अशोक सिंघल ने नगांव जिले के
विभिन्न स्थानों में सात प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की आधारशिला रखी।इन
स्वास्थ्य केंद्रों का निर्माण लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा और
इनका निर्माण 15 महीनों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इन स्वास्थ्य केंद्रों में
विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिनमें LDR (2 कक्ष), परीक्षा/ट्राइज़ रूम, एनबीसीसी, माइनर ओटी, नर्स रेस्ट रूम, महिला वार्ड, पुरुष वार्ड, स्वास्थ्य और सुस्थता
कक्ष/बक्तृत्वगृह, मेडिकल स्टोर, ओपीडी, जुरूरिकालीन/ड्रेसिंग रूम/टिकाकरण कक्ष, आयुष ओपीडी, प्रतिषेधक शीतलीकरण शृंखल कक्ष, पेथ लेब, कार्यालय, अपेक्षा कक्ष, डायेटरी सर्विसेज रूम, वाशिंग एरिया, फिडिंग कक्ष आदि शामिल हैं।इस
अवसर पर आयोजित सार्वजनिक सभाओं में मंत्री अशोक सिंघल ने कहा कि बीजेपी नेतृत्व
वाली राज्य सरकार ने सत्ता में आने के बाद से ही असम में युगांतकारी परिवर्तन लाने
में सफल रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए विकास का उल्लेख करते
हुए कहा कि असम में पूर्व के 6 चिकित्सा महाविद्यालयों के स्थान पर वर्तमान में
14 चिकित्सा महाविद्यालय कार्यरत हैं। अगले पांच वर्षों में और 10 चिकित्सा महाविद्यालयों का
निर्माण पूरा होगा।मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने एक स्वावलंबी, विकसित और सुरक्षत आधुनिक असम
निर्माण करने के लिए दिन-रात काम कर रही है। उन्होंने कहा कि एक विकसित असम
निर्माण करने के लिए स्वस्थ्य मानव संसाधन का निर्माण करना होगा। उन्होंने कहा कि
स्वस्थ्य समाज के साथ-साथ स्वस्थ्य असम निर्माण करने के लिए सुख और शृंखलित जीवन
यापन और योगाभ्यास या अन्य शारीरिक अनुशीलन करना होगा।
