नगांव से रवीन्द्र शाह की रिपोर्ट
आइदेउ सन्दिकै सांस्कृतिक बहुमुखी संस्था का 18वां स्थापना
दिवस और आइदेउ सन्दिकै शाखा लेखिका संस्था का अष्टम वार्षिक स्थापना दिवस चराइबाही
के बेजबरुवा आदर्श माध्यमिक विद्यालय में दिनभर व्यापक कार्यक्रम के साथ मनाया
गया।सुबह 10 बजे पताका
उत्तोलन किया, जिसे आइदेउ
सन्दिकै सांस्कृतिक बहुमुखी संस्था की संस्थापक सभापति रीना रानी शइकिया और आइदेउ
सन्दिकै शाखा लेखिका संस्था की संस्थापक कार्यकारी सभापति माखनी बोरा ने किया।
इसके बाद आइदेउ सन्दिकै, सुधाकंठ डॉ. भूपेन हाजरिका और हार्टथ्रब जुबिन गर्ग के प्रतिच्छवि के
सम्मुख दीप प्रज्वलन और माल्यापर्ण किया गया।दोपहर के समय 'शिशु के
सुस्थ बौद्धिक विकास में आध्यात्मिक शिक्षा की आवश्यकता' शीर्षक पर
एक चर्चा सत्र आयोजित किया गया। चर्चा सत्र का उद्घाटन मायंग के मिनर्वा अकादमी की
शिक्षिका मीना कुमारी बरुवा ने किया। चर्चा में भाग लेते हुए चराइबाही महाविद्यालय
के प्राचार्य डॉ. कमल चंद्र नाथ और लेखिका मृणालिनी देवी ने उक्त विषय पर अपने
विचार दिए।इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरित किए गए। कार्यक्रम
का उद्देश्य व्याख्या आइदेउ सन्दिकै सांस्कृतिक बहुमुखी संस्था के सचिव कल्पना शर्मा ने की और
अंत में आइदेउ
सन्दिकै शाखा लेखिका समारोह के सचिव अनिता पाठक ने साधुवाद ज्ञापन किया। अंत में
असम के जातीय संगीत से कार्यक्रम का समापन किया गया।
