सिलचर से मदन सिंघल की रिपोर्ट
मारवाड़ी सम्मेलन की लखीपुर शाखा द्वारा दिनांक 04 फरवरी 2026, बुधवार
को एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सम्मेलन के
प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री मूलचंद जी बेद, मंडलीय
उपाध्यक्ष श्री पवन जी जैन तथा सिलचर शाखा के मंत्री श्री प्रकाश चंद सुराना विशेष
रूप से उपस्थित रहे।बैठक के दौरान प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री मूलचंद जी बेद ने
लखीपुर शाखा की कार्य प्रगति की समीक्षा की तथा संगठन को और अधिक सुदृढ़ बनाने
हेतु विस्तृत चर्चा की। उन्होंने इस माह कम से कम 10 नए
सदस्यों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। इस पर लखीपुर शाखा के अध्यक्ष श्री
दिलीप बिनायकीय एवं मंत्री श्रीमती आरती बरडिया ने लक्ष्य की पूर्ति हेतु पूर्ण
सहयोग व सहमति व्यक्त की।मंडलीय उपाध्यक्ष श्री पवन जी जैन ने शाखा की सामाजिक एवं
संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक सक्रिय व प्रभावी बनाने पर बल दिया। वहीं सिलचर
शाखा के मंत्री श्री प्रकाश चंद सुराना ने लखीपुर शाखा को हर संभव सहयोग प्रदान
करने का आश्वासन दिया।कार्यक्रम के प्रारंभ में स्थानीय पदाधिकारियों द्वारा
अतिथियों का पारंपरिक गमछा ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया गया। इसके पश्चात प्रांतीय
एवं मंडलीय उपाध्यक्षों द्वारा लखीपुर शाखा के अध्यक्ष एवं मंत्री का भी गमछा
पहनाकर सम्मान किया गया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
