बालार्क प्रकाशन ने अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस मनाया

सिलचर से मदन सिंघल की रिपोर्ट

कवि साहित्यकार अशोक वर्मा के प्रयास से बालार्क प्रकाशन के द्वारा उनके शिवचरण कछाड़ हाईस्कूल रोड स्थित वासभवन में २१ फरवरी अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के उपलक्ष में एक समारोह का आयोजन किया गया।डॉ सन्तोष रंजन चक्रवर्ती की अध्यक्षता में इस समारोह में मंचासीन थे तपोज्योति भट्टाचार्य, सुभाष चंद्र पाल, बाबुल नारायण कानू, दिलीप कुमार, मथुरा सिंह, कुसुम कलिता,मानसी सिन्हा प्रमुख।दीप प्रज्वलन के पश्चात बालार्क का विशेष भोजपुरी संख्या का शुभ उन्मोचन किया गया।समारोह में तपोज्योति भट्टाचार्य ने स्वागत व प्रासंगिक वक्तव्य दिया।उपस्थित भिन्न भिन्न भाषा भाषी कवियों ने अपनी भाषा में कविता पाठ किया। जिसमें कुसुम कलिता (असमीया) मथुरा सिंह और मानसी सिंह (बिष्णुप्रिया),कमला सोनार (नेपाली),बन्दना देव, स्वातीलेखा राय, स्वागता चक्रवर्ती, चन्दन शुक्लवैद्य(बांग्ला), दिलीप कुमार (भोजपुरी)सर्वेश स्वर्णकार (हिन्दी), डॉ रीता सिंह यादव, राजकुमारी मिश्रा,कल्पना सिंह, बिन्दु सिंह, सीमा स्वर्णकार (भोजपुरी) अदिति वर्मा ने अशोक वर्मा जी की भोजपुरी कविता,राजु वर्मा ने अन्नपूर्णा देवी एवं टीना वर्मा की भोजपुरी कविता, बाबुल नारायण कानू ने डा शैलेश पंडित, सुरेश चंद्र द्विवेदी की और स्वरचित भोजपुरी कविता का पाठ किया।डॉ सन्तोष रंजन चक्रवर्ती और सुभाष चंद्र पाल ने अन्तर्राष्ट्रीय मातृभाषा पर तथा अशोक वर्मा जी के कार्यशैली पर वक्तव्य दिया।बाबुल नारायण कानू ने धन्यवाद ज्ञापन किया।समारोह का संचालन बिन्दु सिंह ने किया। समारोह में उपस्थित थे प्रदीप दत्त, श्यामा वर्मा,नियति दास और अन्य लोग।