नगांव से रवींद्र शाह की रिपोर्ट
असम क्रिकेट संघ के सौजन्य और मोरीगांव जिला क्रीड़ा संघ के सहयोग से क्षीरोद बरुवा स्टेडियम में आयोजित 8वें असम प्रीमियर क्लाब चैंपियनशिप के मोरीगांव जिला मंडल के आयोजित दूसरे सेमीफाइनल मैच के दूसरे दिन दंदुवा स्पोर्ट्स क्लब ने 9 विकेट के बड़े अंतर से बरिगांव उदयन संघ को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।मोरीगांव जिला क्रीड़ा संघ की क्रिकेट उपसमिति के तत्वावधान में आयोजित 2रे सेमीफाइनल के दूसरे दिन के मैच में अपने इनिंग्स की शुरुआत 90/5 स्कोर से करते हुए बरिगांव उदयन संघ ने द्वीपेन गोंहाई के 19 रन के अभाव में 37-1 ओवर में सभी विकेट खोकर 118 रन बनाए। गेंदबाजी में दंदुवा के लिए स्वप्नदीप शइकीया ने 7, कार्तिक डेका और आरियन हुसैन ने 1-1 विकेट लिए।प्रतियोगिता में 31 रन के आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए दंदुवा स्पोर्ट्स क्लाब ने अपने दूसरे इनिंग्स में भरद्वाज पातर के 14 और मानस प्रतिम चेतिया के 10 रन के अभाव में 1 विकेट खोकर विजय लक्ष्य तक पहुंचने में सफल रहा। बसंत कुमार नाथ और द्वीपज्योति बरदलै ने पिचालन किए दो दिवसीय मैच के स्कोरर के रूप में नवाजुर रहमान ने काम किया।बल्लेबाजी में शानदार प्रदर्शन करने वाले दंदुवा स्पोर्ट्स क्लब के बाएं हाथ के स्पिनर स्वप्नदीप शइकीया को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार मोरीगांव जिला क्रीड़ा संघ के क्रिकेट सचिव आलामूल इयाकिन ने प्रदान किया।
