सिलचर से मदन सिंघल की रिपोर्ट
होली उत्सव मंच द्वारा रोजाना मारवाड़ी फ्रेश जानीगंज के सामने चंग पर एक
दर्जन से अधिक गायक राजस्थानी गीतों पर नृत्य करते हुए थिरकने के साथ साथ परंपरागत
मारवाड़ी समाज के लोगों को संमोहित कर रहे हैं। धीरे धीरे घरों में चंग के कार्यक्रम आयोजित
करने के साथ सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की जाती है। जानीगंज में भी चंग पार्टी के
कार्यक्रम के बाद अल्पाहार की व्यवस्था की गई है।
