सिलचर से मदन सिंघल की रिपोर्ट
जन शिक्षण संस्थान (जेएसएस), सिलचर द्वारा दिनांक 5 से 7 फरवरी 2026 तक कार्यालय परिसर में
सफलतापूर्वक 3 दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य
उद्देश्य महिला सशक्तिकरण में कौशल विकास का महत्व, विधिक जागरूकता, सामुदायिक अधिकार, सामुदायिक गतिशीलता तथा स्वरोजगार के अवसरों पर
जागरूकता बढ़ाना था।इस कार्यक्रम में कुल 70 प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
श्रीमती एल. एच. निवा सिंघा द्वारा मोमबत्ती एवं अगरबत्ती निर्माण पर व्यावहारिक
प्रशिक्षण दिया गया। श्री तुहिन कांति दास, जिला बार एसोसिएशन ने विधिक जागरूकता पर अपने
विचार रखे, जबकि प्रो. गंगाभूषण एम. मोलंकाल, असम विश्वविद्यालय, सिलचर ने सामुदायिक विकास और
सामाजिक उत्तरदायित्व पर व्याख्यान दिया।समापन दिवस पर स्वामी गुणातीतानंद जी
महाराज, रामकृष्ण मिशन, सिलचर ने आत्मनिर्भरता एवं राष्ट्र निर्माण पर प्रेरणादायक संबोधन दिया।
कार्यक्रम में श्री पीयूष भट्टाचार्य, अध्यक्ष तथा श्री आशिमा कुमार नाग, बीओएम सदस्य भी उपस्थित रहे।सुश्री
मौतुषी चक्रवर्ती, निदेशक, जन शिक्षण संस्थान, सिलचर ने कार्यक्रम की सफलता में सहयोग देने के
लिए सभी संसाधन व्यक्तियों, प्रतिभागियों एवं संबंधित सभी व्यक्तियों के
प्रति हार्दिक धन्यवाद व्यक्त किया।
