राणी सती मन्दिर में मंगलपाठ भजन कीर्तन आयोजित


 

सिलचर से मदन सिंघल की रिपोर्ट

शिलचर मेहरपुर स्थित राणी सती मन्दिर प्रांगण में धूमधाम से मनाया गया ढांढण सती का कार्यक्रम।   गोहाटी से ढाढण राणी सेवा समिति के तीस लोगों ने आकर भव्य एवं दिव्य मंगलपाठ भजन कीर्तन कियासम्पूर्ण कार्यक्रम वीवीसीएल के निदेशक संतोष बाजाज के नेतृत्व में किया गया। जिसमें शिलचर से दीपक बाजाज, विकास बाजाज कार्यक्रम की सारी व्यवस्था की तथा सभी तरह का खर्च वहन किया।इस कार्यक्रम में नारायणी शक्ति धाम मेहरपुर शिलचर के ट्रस्टी गिरजा शंकर अग्रवालअध्यक्ष रतनलाल लाल जालान, दीनेश सरावगीसचिव विष्णु कुमार जालान, विष्णु कुमार अग्रवाल, शैलेश पाटोदिया आदि ने सहयोग किया। गुवाहाटी से आये ढांढण शक्ति सेवा समिति के कार्यकर्ताओं ने रविवार को शाम चार बजे से संगीतमय मंगलपाठ, भजन-कीर्तन से कार्यक्रम में उपस्थित भक्तवृन्दो को मंत्रमुग्ध कर दिया और उपस्थित सभी ने कार्यक्रम की सराहना की। रात 8 बजे आरती और महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। आयोजक दीपक बजाज ने बताया कि पांच सौ लोगों ने सपरिवार भोजन प्रसाद ग्रहण किया। गायक विशाल बजाज सहित सभी अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया तथा उतरीय से सम्मानित किया गया। श्री नारायणी शक्ति धाम टृस्ट, श्री ढाढण राणी सती सेवा समिति गोहाटी सहित प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले भक्तों का बजाज परिवार ने नतमस्तक होकर आभार व्यक्त किया।