श्रीभूमि पुलिस ने जिला जेल में प्रतिबंधित सामग्री बरामद की


 

सिलचर से मदन सिंघल की रिपोर्ट

श्रीभूमि पुलिस ने जिला जेल में देर रात की छापेमारी में बड़ी मात्रा में बैन सामान बरामद किया है।इस छापेमारी में जेल के अंदर से कुल 29 मोबाइल फोन, साथ ही कई मोबाइल चार्जर, धारदार हथियार, हुक्का, बीड़ी, सिगरेट, लाइटर और कई दूसरी बैन चीजें बरामद की गईं।गौरतलब है कि लंबे समय से श्रीभूमि जिला जेल में असामाजिक और गैर-कानूनी गतिविधियों के आरोप लग रहे थे। उस शिकायत के आधार पर जिला पुलिस सुपरिटेंडेंट लीना डोले के नेतृत्व में पुलिस की एक बड़ी टीम ने सोमवार रात जेल में सर्च ऑपरेशन चलाया। छापेमारी के दौरान जेल के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी मात्रा में बैन सामान बरामद किया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस घटना के बाद जेल की सुरक्षा व्यवस्था और संबंधित स्टाफ की भूमिका की जांच शुरू कर दी गई है। इस पूरी घटना से इलाके में काफी दहशत फैल गई है।