नगांव से रवीन्द्र शाह की रिपोर्ट
होली उत्सव के पावन अवसर पर मारवाड़ी सम्मेलन, व मारवाड़ी युवा मंच मोरीगांव शाखा द्वारा दिनांक 4 मार्च 2026 को एक भव्य एवं रंगारंग सांस्कृतिक आयोजन किया गया।कार्यक्रम की शुरुआत श्री गणेश वंदना के साथ शुभ वातावरण में की गई ।आगे चलकर राजस्थानी कला-संस्कृति तथा होली पर्व से जुड़े रंगारंग गीतों और प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को उत्साह एवं आनंद से भर दिया। कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी समाज बंधुओं का मन मोह लिया।कार्यक्रम दोपहर 1:30 बजे तक निरंतर उत्साहपूर्वक चलता रहा। स्थानीय चंग पार्टी ने भी अपनी जोरदार एवं मनमोहक प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए और दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया।सम्मेलन के अध्यक्ष ललीत लढ़ा तथा कार्यक्रम संयोजक संतोष जी ,वेंकट ,सोनु ,पंकज ,राम पाल उनकी पूरी टीम ने अथक परिश्रम करते हुए अत्यंत कम समय में कार्यक्रम को भव्य एवं सफल रूप से आयोजित किया।इस कार्यक्रम में अनेक समाज बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे आयोजन अत्यंत सफल एवं यादगार बन गया।
