जिला स्तरीय ईको हैकाथॉन और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया


 

नगांव से रवीन्द्र शाह की रिपोर्ट

 डी.एन.ए (ईईपी) और असम विज्ञान समिति, मोरिगांव शाखा के तत्वावधान में मोरीगांव सदर बिहुतली में जिला स्तरीय ईको हैकाथॉन और प्रदर्शनी का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में असम विज्ञान समिति के सचिव मृनाल हाजरिका ने वृक्षारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं, प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला अतिरिक्त आयुक्त (शिक्षा) अनुसूया शर्मा ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. अपूर्व ठाकुरिया उपस्थित थे।डी.एन.ए (ईईपी) के जिला समन्वयक डॉ. इमदाद अली द्वारा संचालित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कृति शिक्षिका दीप्ती मनी शर्मा ने की। असम विज्ञान समिति की मोरीगांव शाखा के सचिव निरोद कुमार बोरा के साथ-साथ विज्ञान समिति के कार्यकर्ता और आजीवन सदस्य भी उपस्थित थे।इस अवसर पर जिले के 40 से अधिक विद्यालयों ने भाग लिया और छात्रों द्वारा तैयार किए गए 90 से अधिक रचनात्मक नमूनों का प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शनी के निर्णायक के रूप में दंदुवा माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक आकाश डेका और बहा बोरजारी माध्यमिक विद्यालय के विज्ञान शिक्षक ध्रुवज्योति भुइंया उपस्थित थे।वहीं, नेली सरकारी विद्यालय और मोरीगांव महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्राकृतिक रूप से तैयार किए गए फाकू गुरि (हर्बल गुलाल) का प्रदर्शन कर सभी का ध्यान आकर्षित किया।