सिलचर से मदन
सिंघल की रिपोर्ट
बड़खला
निर्वाचन क्षेत्र के संभावित कांग्रेस उम्मीदवार डॉ. अमित कलवार ने रविवार को
रोजकान्दी जीपी और रोजकान्दी चाय बागान के विभिन्न मार्गों का दौरा किया और स्पष्ट
रूप से कहा कि इस बार असम प्रदेश कांग्रेस असम राज्य में नई सरकार बनाने के लिए
दृढ़ है। रविवार को रोजकान्दी में कांग्रेस के संभावित उम्मीदवार डाक्टर अमित
कलवार ने कहा, "बड़खला का विकास करना मेरा मुख्य काम बन
गया है। कांग्रेस सरकार न होने की वजह से बड़खला पिछड़ रहा है। आज बड़खला में
जगह-जगह पीने के पानी की समस्याएँ पैदा हो गई हैं। पीएचई होने के बावजूद पूरे
बड़खला में पीने के पानी का संकट है। लोगों को आयरनयुक्त पानी पीना पड़ रहा है और
भी बहुत सारी समस्याएँ भी हैं। आज रोजकान्दी इलाके के लोगों ने मुझे कई समस्याओं
के बारे में बताया है। मैंने आपको भरोसा दिलाया है कि कांग्रेस को आशीर्वाद दें, चुनाव के बाद सभी समस्याएँ हल हो जाएँगी।
मैं लोगों की समस्याओं को हल करने के इरादे से राजनीति में आया हूँ।" आज
रोजकान्दी चाय बागान में बरमबाबा मंदिर से पदयात्रा शुरू हुआ और बड़ी संख्या में
समर्थकों ने मेरे साथ रोज़कांदी पार्क, साउथ लाइन, मस्जिदटिल्ला, कर्बला लाइन, बाज़ारटिल्ला, लक्ष्मण, लालमाटी, नागाबाबा रोड, नतूनटीला, शीतलास्थान, मुरुगमारा होते हुए मेचीपुर नाचघर जाकर
पदयात्रा सम्पन्न हुई। डॉ. अमित कलवार ने बड़ी संख्या में आए लोगों का धन्यवाद
किया।
