सांसद ने बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाई


 

सिलचर से मदन सिंघल की रिपोर्ट

सरकार का लक्ष्य देश बनाना है। उस लक्ष्य को पाने के लिए बाल विवाह रोकने के कानूनी उपायों को लागू करने के साथ-साथ लोगों में जागरूकता की भी ज़रूरत है। यह बात राज्यसभा सांसद कणाद पुरकायस्थ ने कही। उन्होंने शुक्रवार को सिलचर में बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाई। यह रथ कछार में गांव-गांव जाकर इस बारे में लोगों में जागरूकता बढ़ाएगा। यह अभियान एक महीने तक चलेगा।इस मौके पर शहर के नरसिंगटोला मैदान में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर सांसद कणाद पुरकायस्थ ने यह भी कहा कि पहले बाल विवाह रोकने के कानून को सख्ती से लागू नहीं किया जाता था। लेकिन आज केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार और राज्य की हिमंत बिस्वा सरमा सरकार बाल विवाह रोकने के कानूनी उपायों को सख्ती से लागू कर रही है और लोगों में जागरूकता बढ़ाने पर भी ज़ोर दे रही है। इसी के तहत बाल विवाह मंत्री रथ ने शुक्रवार से कछार जिले में अपनी यात्रा शुरू की।