मंत्री पीयूष हजारिका ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया


 

सिलचर से मदन सिंघल की रिपोर्ट

14 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम के सिलचर शहर के बुधरईल बाईपास में उपस्थित होने वाले हैं , उस दिन सिलचर रामनगर बाईपास में आकर वे एक सौ अड़सठ किलोमीटर एक्सप्रेस हाईवे का जो बोरापानी पाँच ग्राम प्रोजेक्ट हैं, उसका शिलान्यास करेंगे, जिसका लागत 22,864 करोड़ रुपए है और यह एक्सप्रेसवे फोर लेन होगा और एनएच सिक्स पर ये बनेगा, असम के सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री पीयूष हजारिका ने इस स्थान का दौरा किया । मंत्री पीयूष ने कहा कि यह रास्ता संपूर्ण होने से सिलचर और गुवाहाटी जाने में बस 5 घंटे लगेंगे , पहले 10 ,12 घंटे लगते थे , उन्होंने बताया कि जहां प्रधान मंत्री आने वाले है इस स्थान में लगभग 1.5 लाख लोगों की उपस्थिति की व्यवस्था की गई हैभारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में एक बार आए थे और 2019 में फिर एक बार आए थे ये उनका तीसरा यात्रा होगा , उसी दो हजार चौदह में ही भाजपा की सरकार भी भारत में आई थी ये बराकवैली के लोगों के लिए भी एक ख़ुशी की खबर है और विकास की दृष्टि से भी भाजपा ने असम को बहुत ही आगे बढ़ाया है, जो आपको दिखाई देगा चारों तरफ विकास की एक झड़िया लगी हुई है और उसी में जो सिलचर और गुवाहाटी का जो दूरी है उसे कम करने के लिए ही ये सारा खेल चल रहा है क्योंकि यहाँ से गुवाहाटी जाने के लिए काफी दिक्कत होता है, दस-बारह घंटे लग जाता है , लोगों को बस से जाने से और ट्रेन से भी जाने से भी ये समस्याएं हैं और इस समस्याओं को खत्म करने के लिए मात्र साढ़े चार घंटे में जिस दिन एक्सप्रेसवे बन जाएगा उस दिन साढ़े चार घंटे में आप गुवाहाटी जाएंगे, एक ही दिन में गुवाहाटी भी जा सकते हैं और एक ही दिन में आप सिलचर भी वापस आ सकते हैं। मंत्री पीयूष हजारिका के साथ मंत्री कौशिक राय, राज्य सभा सांसद कणाद पुरकायस्थ, विधायक दीपायन चक्रवर्ती समेत विभिन्न स्तर के भाजपाई और जिला प्रशासन के आला-अधिकारीगण उपस्थित थे।