शंकरदेव आविर्भाव क्षेत्र में परंपरागत परिधान पहने दर्शनार्थियों को ही प्रवेश मिलेगा


 

नगांव से रवीन्द्र शाह की रिपोर्ट

नगांव बटद्रबा सत्र के समीप नव निर्मित श्रीमंत शंकरदेव आविर्भाव क्षेत्र में केवल परंपरागत साज-परिधान पहने हुए दर्शनार्थियों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। नगांव जिले के आयुक्त देवाशीष शर्मा ने एक आदेश जारी कर इस बात की घोषणा की है। इसके अनुसार 12 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए यह नियम लागू नहीं होगा।मुख्य रूप से गुरुजना की स्मृति में निर्मित पवित्र स्थान की गंभीरता और आध्यात्मिकता को बनाए रखने के लिए यह निर्णय लिया गया है। उल्लेखनीय है कि फगुनोत्सव के अवसर पर बटद्रबा सत्र में सेवा देने आए मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत विश्व शर्मा ने इस बात की घोषणा की थी।मुख्यमंत्री ने आकर आशीर्वाद लिया था।