नवीनीकृत दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र का औपचारिक उद्घाटन हुआ


 

सिलचर से मदन सिंघल की रिपोर्ट

दक्षिणी असम के लिए एक ऐतिहासिक पहल के रूप में, घुंगूर, सिलचर स्थित नवीनीकृत दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र का औपचारिक उद्घाटन असम सरकार के पशुपालन एवं पशु चिकित्सा मंत्री श्री कृष्णेंदु पॉल द्वारा किया गया। इसके साथ ही बराक घाटी क्षेत्र में संगठित सहकारी दुग्ध व्यवसाय की औपचारिक शुरुआत हुई।इस अवसर पर बराक वैली विकास मंत्री श्री कौशिक राय, तथा राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड (NDDB) के कार्यकारी निदेशक एस रेगुपति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में लोकसभा सांसद परिमल शुक्लबैद्य, राज्यसभा सांसद कणाद पुरकायस्थ, विधायक दीपायन चक्रवर्ती, काछार के उपायुक्त आयुष गर्ग, एवं क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति भी शामिल हुए।यह डेयरी संयंत्र मूल रूप से पशुपालन एवं पशु चिकित्सा विभाग (AHVD) के अधीन था, जो कई वर्षों से निष्क्रिय पड़ा हुआ था। असम डेयरी विकास योजना के अंतर्गत असम सरकार द्वारा इसे नॉर्थ ईस्ट डेयरी एंड फूड्स लिमिटेड (NEDFL) — जो असम सरकार और एनडीडीबी का संयुक्त उपक्रम है — को नवीनीकरण, पुनर्निर्माण एवं संचालन के लिए सौंपा गया। संयंत्र का नवीनीकरण एवं उन्नयन नवीन मशीनरी के साथ किया गया है