सरला बिरला ज्ञान ज्योति विद्यालय के विद्यार्थियों ने “नमस्ते थाईलैंड
इंटर-स्कूल क्विज़ 2026” में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। यह प्रतियोगिता
श्रीमंत शंकरदेव इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर, पंजाबारी, गुवाहाटी में आयोजित की गई थी। यह कार्यक्रम
रोयल थाई एम्बासी, नयी दिल्ली के सौजन्य से आयोजित किया गया।
प्रतियोगिता में 23 विद्यालयों की कुल 75 टीमों ने भाग लिया। सरला
बिरला ज्ञान ज्योति की कक्षा नौवीं छात्राएँ श्रेया गोद एवं केशिका बाहेती ने अपने
अद्भुत ज्ञान और प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए शीर्ष 6 फाइनलिस्ट टीमों में स्थान
प्राप्त किया। उनकी शानदार उपलब्धि के लिए दोनों को ₹5,000 की नकद पुरस्कार राशि भी
प्रदान की गई।
विद्यालय के अन्य प्रतिभागियों आयुष राठी एवं प्रचुर्य कश्यप, अरिंदम नाथ एवं पनव करमचंदानी, अपूर्वा चौहान एवं शिंजन पॉल
ने भी विद्यालय का उत्कृष्ट प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा और समर्पण का
परिचय दिया।
विद्यालय प्रबंधन ने इस उपलब्धि के लिए समस्त क्विज़ समिति एवं शिक्षकों का
आभार व्यक्त किया। विद्यालय के प्रिन्सिपल डॉ. दिगन्त हलदर ने कहा कि विद्यार्थियों
की यह सफलता शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन, मेहनत और प्रोत्साहन का परिणाम है।
यह उपलब्धि विद्यालय परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है।
