नगांव से
रवीन्द्र शाह की रिपोर्ट
असम हॉकी कार्यकारी समिति की बैठक सभी सदस्यों की उपस्थिति में नगांव स्पोर्ट्स
एसोसिएशन के स्पॉट्स क्लब पैवेलियन में आयोजित की गई। बैठक में आने वाले दिनों में
असम हॉकी के विकास के लिए सभी मान्यता प्राप्त जिलों को अपने-अपने जिलों में युवा
पीढ़ी के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित करने पर भी जोर दिया गया।कल बैठक में असम हॉकी की पुरानी
समिति की सभी जिम्मेदारियां नई कार्यकारी समिति को सौंप दी गईं।
नगांव के पूर्व हॉकी खिलाड़ी
और असम हॉकी के वर्तमान कोच रातुल अंसारी के ऊपर आरोप लगाते हुए कुछ महिलाओं ने कहा कि रातुल अंसारी ने असम
हॉकी की महिला सदस्यों के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया है। बैठक में इन सभी
मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और अंसारी को असम हॉकी की सभी सदस्यता से आजीवन
निष्कासित कर दिया गया। यह भी निर्णय लिया गया कि वह भविष्य में असम हॉकी की कोई
सदस्यता नहीं ले सकेंगे और उनका नाम असम हॉकी की किसी भी कार्ययोजना में शामिल
नहीं किया जाएगा। उन्हें सूचित किया गया कि असम हॉकी द्वारा मान्यता प्राप्त सभी
जिला समितियों को उन्हें कोई प्रतिनिधित्व नहीं देना चाहिए। बैठक में सर्वसम्मति
से यह भी निर्णय लिया गया कि असम हॉकी के सदस्य भविष्य में ऐसे व्यक्तियों के साथ
कोई संबंध नहीं रखेंगे।