सिलचर से मदन सिंघल की रिपोर्ट
डीमा
हसाओ में एक भयानक हादसा हुआ। भूस्खलन में दो लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा, पाँच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा बुधवार सुबह
करीब 10:30 बजे माहुर के हंगरुम में हुआ। बताया
जा रहा है कि दीमा हसाओ जिले के माहुर से मणिपुर के तामेंगलोंग तक भारतमाला
परियोजना के तहत चार लेन सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। एनएचआईडीसीएल के
अंतर्गत अनुषा प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड नामक एक निर्माण कंपनी के मजदूर उत्खनन
मशीन से पहाड़ी काट रहे थे, तभी यह
हादसा हुआ। इसमें हुआजेनगांबे नरियाम निवासी 70 वर्षीय एक वृद्ध और लखीमपुर निवासी उत्खनन मशीन चालक फेरोन तिगा (39) की मौत हो गई। पाँच घायलों में निर्माण कंपनी के कर्मचारी भी
शामिल हैं। भूस्खलन से सड़क किनारे स्थित पाँच दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं।इस बीच, भूस्खलन में घायल एक व्यक्ति को हंगरुम से हाफलोंग सिविल
अस्पताल ले जा रहा एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन का चालक भी इस दुर्घटना
में घायल हो गया।