सिलचर से मदन सिंघल की रिपोर्ट
बराक नदी में बाढ़ के
संकेत सपष्ट नजर आ रहा है। यह खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। पानी लगातार बढ़
रहा है। सोमवार सुबह 10 बजे
बराक नदी खतरे के निशान को पार कर गई। सिलचर अन्नपूर्णा घाट के अनुसार, सुबह 10 बजे जलस्तर 19.86 सेमी था। तब से, जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है। कभी 6
सेमी, कभी 3 सेमी बढ रहा है। बराक नदी के किनारे पहले ही पानी में
डूब चुके हैं। नदी के किनारे बसे घरों में पानी घुस गया है। बाढ़ का डर बना हुआ
है।हालांकि रविवार सुबह से सोमवार रात तक बरसात बिल्कुल भी नहीं हुई फिर भी बाढ का
खतरा मंडरा रहा है।